‘अपने पैसों को स्वर्ग के बैंक में डाल दो’…कहकर महिला को लगाया चूना, 6 साल में 2.76 करोड़ ठगे

धार्मिक होना एक बात है और अंधविश्वासी होना अलग बात है। कई बार इंसान धार्मिक भावनाओं में इतना खो जाता है कि लोग उसका मजाक उड़ाने लगते हैं।

sb 1 2023 07 15T111105.877 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। धार्मिक होना एक बात है और अंधविश्वासी होना अलग बात है। कई बार इंसान धार्मिक भावनाओं में इतना खो जाता है कि लोग उसका मजाक उड़ाने लगते हैं। लेकिन स्पेन में एक बुजुर्ग महिला के साथ ऐसी घटना घटी, जिसके बारे में सुनकर आप भी चौंक जाओगे। महिला की धार्मिक भावनाओं का मजाक ही नहीं उड़ाया गया, बल्कि ठग ने खुद को भगवान बताकर महिला को सालों तक धोखा दिया और करोड़ों रुपए ऐंठ लिए। हालांकि, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर लिया है।

अगर किसी का फोन आए और वह कहे कि वह भगवान है तो धार्मिक व्यक्ति उसकी बात से कभी इनकार नहीं कर सकता। स्पेन के लियोन में रहने वाली बुजुर्ग महिला एस्पेरांजा के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ। साल 2013 में स्पैनिश नाम के एक व्यक्ति ने महिला को फोन किया। आरोपी ने खुद को जीसस क्राइस्ट बताया और महिला को स्वर्ग के बैंक में रुपए जमा कराने के लिए कहा। उसने कहा कि वह हेवेन्स बैंक में पैसा लगाए, क्योंकि उस बैंक में उसे अन्य बैंकों से ज्यादा ब्याज मिलेगा।

इसलिए ठग के झांसे में आ गई बुजुर्ग महिला

महिला हमेशा खुद को भगवान का दूत मानती थी, इसलिए जब उसके पास फोन आया तो उसे शक नहीं हुआ कि फोन करने वाला भगवान नहीं बल्कि एक ठग है। महिला को लगा कि उसे भगवान ने चुना है। भगवान बने व्यक्ति ने 6 साल तक उसके बताए गए खाते में पैसे जमा करते रहने के लिए कहा।

गरीब महिला अपनी बचत लगाती रही और 6 साल में उसने ठग को करोड़ों रुपए दे दिए। महिला ने एक स्थानीय किराना स्टोर की दराज में 2.76 करोड़ रुपए रखे थे। महिला को विश्वास था कि पैसा वहां से सीधे स्वर्ग के चर्च में जाएगा। इसके लिए महिला ने दो बार बैंक से लोन लेकर भी पैसे रखे थे।

साल 2013 में पहली बार आया ठग का फोन

लेकिन, जब महिला का बैंक अकाउंट खाली मिला तो बेटों को इस बारे में पता चल गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने बेटों को पूरा घटनाक्रम बयां किया। महिला का कहना है कि साल 2013 में उसके पास पहली बार फोन आया था। आरोपी ने खुद को भगवान बताते हुए स्वर्ग में घर दिलाने की बात कही थी। लेकिन, घोटालेबाज स्थानीय दुकान का मालिक मेरी धार्मिक मान्यताओं के बारे में जानता था। उसने अपनी जेब भरने के लिए धार्मिकता का फायदा उठाया और साल 2013 से 2019 तक मुझसे करोड़ों रुपए ऐंठ लिए।

आरोपी को 8 साल जेल की मांग

महिला ने कहा कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए मैंने अपनी सारी बचत खर्च कर दी और दो बैंक ऋण लिए। भगवान के साथ उसके सौदे के बारे में किसी को भी नहीं पता था, यहां तक कि उसके बच्चों को भी नहीं, क्योंकि घोटालेबाज ने कथित तौर पर किसी को बताने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

लेकिन, दुकान के मालिक पर धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी आरोपी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि आरोपी को 8 साल की जेल मिले और उसे झांसे में लेकर ली गई पूरी रकम वापस दिलाई जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *