‘कोई माई का लाल हमारे ऊपर उंगली उठा के दिखाए…’ राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार

Lok Sabha Election 2024: बीकानेर के कोलायत में अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन जुटाने आए गृहमंत्री राजस्थान ने कहा कि हमारी सरकार को 10 साल हो गए कोई माई का लाल हमारे ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं सकता है।

Rajnath singh | Sach Bedhadak

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों को प्रचार-प्रचार के लिए राजस्थान पहुंचे। गृहमंत्री राजनथ सिंह ने बीकानेर लोकसभा सीट पर कोलायत में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया।

भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के लिए समर्थन जुटाने आए राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनाथ ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव को जनता का समर्थन मिलेगा। कांग्रेस की तो विरोध की आदत सी पड़ गई है। जब कांग्रेस रक्षा बलों के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाती है तो मुझे दुख होता है। भारत आगामी 2027 की शुरुआत तक अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan: लोकसभा चुनावों से पहले BJP में खटपट! रोड शो के बीच आपस में भिड़ गए जयपुर के दो दिग्गज

21वीं सदी भारत की होगी

राजनाथ ने कहा कि दुनिया के राष्ट्रध्यक्ष भी कहते हैं कि 21वीं सदी अगर किसी की होने वाली है, तो वो भारत की होने वाली है। इसका श्रय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। मोदी की वजह से अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। पहले मैं जब विदेशों मे जाता था, तो हमारी बातों को कोई संजीदगी से नहीं लेता था, लेकिन आज भारत का कद इतना बढ़ गया है कि जब भारत बोलता है तो पूरी दुनियां ध्यान से सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है।

कांग्रेस सबूत मांगती हैं

राजनाथ ने कहा कि हमने देश के जवानों के स्वाभिमान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की। पूरे विश्व को सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में पता है, लेकिन कांग्रेस सबूत मांग रही है। कांग्रेस के शासनकाल में कांग्रेस के मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी। हमारी सरकार को 10 साल हो चुकी है पर कोई माई का लाल हमारे ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकता।

यह खबर भी पढ़ें:-‘कांग्रेस खुद एक समस्या…’ वो नहीं चाहती देश की समस्याओं का हल हो, भरतपुर में CM योगी ने बोला हमला