Indpendence Day : तस्वीरों में देखिए आजादी के बाद अखबारों में क्या छपा था ?

Indpendence Day : आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव औऱ 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। टीवी, अखबारों और सोशल मीडिया माध्यमों पर इस…

news 2 | Sach Bedhadak

Indpendence Day : आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव औऱ 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। टीवी, अखबारों और सोशल मीडिया माध्यमों पर इस स्वतंत्रता दिवस (Indpendence Day) पर हो रहे कार्यक्रमों की खबरें दिखाई जा रही हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि पल-पल की खबरें देने वाले इन माध्यमों ने देश की आजादी के वक्त क्या खबरें दिखाई थीं, उस वक्त टीवी चैनल तो नहीं थे, लेकिन देश में कई प्रतिष्ठित अखबारों के जरिए खबरें लोगों तक पहुंचाई जाती थी। आज हम आपको बताते हैं कि जिस दिन देश को आजादी मिली तो इस ऐतिहासिक दिन के लिए अखबारों ने क्या मेन लीड छापी।

टाइम्स ऑफ इंडिया (Times Of India)

times 2 | Sach Bedhadak

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया उस समय भी बेहद प्रतिष्ठित हुआ करता था। देश जब आजाद हुआ तो अखबार ने इस प्रमुखता से कवरेज दी। अखबार ने अपनी मेन लीड में छापा कि Birth Of India’s Freedom यानी देश की आजादी का जन्म, देश को आजादी मिल गई।

द हिंदुस्तान टाइम्स (The Hindustan Times)

hindustan 2 | Sach Bedhadak

देश की आजादी के बाद दूसरे अंग्रेजी के प्रतिष्ठित अखबार द हिंदुस्तान टाइम्स ने अपने अखबार के फ्रंट पेज पर छापा कि India Independent : British Rule Ends यानी अंग्रेजी साम्राज्य का अंत हुआ और भारत आजाद हुआ।

हिंदुस्तान

hindustan 4 | Sach Bedhadak

हिंदी दैनिक अखबार हिंदुस्तान ने भी इस खबर को प्रमुखता से कवर किया था, हिंदुस्तान अखबार की मेन लीड थी ‘शताब्दियों की दासता के बाद भारत में स्वतंत्रता का मंगल प्रभात’। इसी के नीचे एक और सब हेडिंग थी ‘बापू की चिर तपस्या सफल’

द हिंदू (The Hindu)

the hindu 3 | Sach Bedhadak

प्रतिष्ठित दैनिक अंग्रेजी अखबार दि हिंदू ने अपने अखबार के फ्रंट पेज को बहुत की कलात्मक रूप दिया था। इसके पहले पेज को दोनों तरफ तिरंगा बना हुआ था। बाएं तरफ वाले तिरंगे पर लिखा था ‘इंडिपेंडेंट इंडिया’ यानी ‘आजाद भारत’। इसके दूसरे पेज की लीड में लिखा हुआ था ‘फ्री इंडिया इस बॉर्न’ यानी ‘आजाद भारत का जन्म’।

द स्टेट्समैन (The Statesman)

sssss | Sach Bedhadak

उस वक्त एक और बड़े अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समेन ने अपने फ्रंट पेज पर देश की आजादी को कवरेज दी थी। अखबार की मेन लीड थी Two Dominions Are Born यानि दो उपनिवेशों का जन्म। इस अखबार ने ये हेड लाइन भारत और पाकिस्तान दोनों की आजादी और बंटवारे के संदर्भ में चलाई थी।

यह भी पढ़ें- इन 5 बला की खूबसूरत वीरांगनाओं ने हिला दी थीं अंग्रेज सरकार की जड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *