Independence Day : इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस 75वां या 76वां

Independence Day : इस साल देश आजादी का आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज स्वतंत्रता दिवस के रंग में पूरा देश रंगा हुआ…

tiranga 5 | Sach Bedhadak

Independence Day : इस साल देश आजादी का आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज स्वतंत्रता दिवस के रंग में पूरा देश रंगा हुआ है। लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन इनमें से कई लोग इस स्वतंत्रता दिवस को 75 वां कह रहे हैं तो कोई 76 वां कह रहे हैं। इसे लेकर कई लोगों में भ्रांतियां हैं। तो अपने इस आर्टिकल में हम आपको तथ्यों के साथ बताएंगे कि इस साल हम कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

इस संशय को दूर करने में संस्कृति मंत्रालय ने आजादी की अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) की आधिकारिक वेबसाइट का एक तथ्य आपको बताते हैं। इसके मुताबिक देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी जो हमारा पहला स्वतंत्रता दिवस था। उस हिसाब से इस साल 15 अगस्त 2022 तक देश ने आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं।

भारत ने अपना पहला स्वतंत्रता (Independence Day) का साल 15 अगस्त 1948 को मनाया था। 1968 को देश ने आजादी के 20 साल तो इस हिसाब से 2017 में देश ने आजादी के 70 साल मनाए। इस हिसाब से इस साल 2022 को आजादी के 75 साल पूरे हो गए। इसलिए इस बार भारत 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। क्योंकि 15 अगस्त 1947 से अगर हम अपने स्वतंत्रता दिवस को गिनेंगे तो हमने अपने 75 स्वाधीनता दिवस ( 75th Years Of Freedon Of India) पूरे कर लिए हैं, अब हम अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *