Droupadi Murmu Oath Ceremoney : महामहिम द्रौपदी मुर्मू ! CJI एन वी रमन्ना ने दिलाई शपथ, मुर्मू ने दिया संबोधन

Droupadi Murmu Oath Ceremoney : द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बन चुकी हैं। CJI एन वी रमन्ना ने द्रौपदी मुर्मू को शपथ दिलाई। इसके साथ…

murmu 7 | Sach Bedhadak

Droupadi Murmu Oath Ceremoney : द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बन चुकी हैं। CJI एन वी रमन्ना ने द्रौपदी मुर्मू को शपथ दिलाई। इसके साथ ही मुर्मू ( Droupadi Murmu ) देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति महिला बन गई हैं। प्रतिभा पाटिल के बाद मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति ( President Of India ) बनी हैं। संसद के केंद्रीय कक्ष ( Central Hall ) में मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, लोकसभा स्पीकर, सभी सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख और सरकार के मुख्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके अलावा राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उन्हें औपचारिक सलामी भी दी गई। इस दौरान उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( Ramnath Kovind ) भी मौजूद रहे।

इसके बाद मुर्मू ने अपनी संबोधन दिया। उन्होंने अपने संबोधन में एक भारत, श्रेष्ठ भारत, कोरोना के खिलाफ देश की जंग, बिरसा मुंडा के बलिदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई, रानी चेन्नमा जैसी वीरांगनाओं ने राष्ट्र रक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई है, उसे नई ऊंचाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है। लेकिन अलग वेषभूशा, खान-पान, रहन-सहन होने के बावजूद भारत को जनता के देश प्रेम ने एक सूत्र में बांधा हुआ है। उन्होंने ही एक भारत-श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया है।

कोरोना को लेकर मुर्मू ( Droupadi Murmu ) ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ भारत ने जो जंग लड़ी है। उसकी प्रशंसा बड़े-बड़े देशों तक ने की है। कुछ दुन पहले ही भारत ने कोरोना वैक्सीन की 200 करोड़ डोज लगाने की नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस जंग में भारत ने धैर्य, साहस, संयम का परिचय दिया है।

मुर्मू ने कहा कि मेरे लिए यह संतोष की बात है कि देश के गरीब, वंचित, पिछड़े, आदिवासी लोग मुझमें अपना प्रतिबिंब देख रहे हैं। देश को गरीब का आशीर्वाद मिला है। अब ऐसा लगता है कि आज भारत का गरीब से गरीब भी सपने देख सकता है। ऐसे प्रगतिशील भारत का नेतृत्व करने के लिए मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मुर्मू ने 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस को लेकर देश को बधाई दी है।

संबोधन खत्म होने के बाद संसद में मौजूद गणमान्य लोगों ने द्रौपदी मुर्मू को उनके राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *