Congress Protest : राहुल, प्रियंका समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हिरासत में, महंगाई के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

Congress Protest : महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस ( Congress ) का जोरदार और हंगामेदार प्रदर्शन जारी है। विजयचौक पर प्रदर्शन…

cccc | Sach Bedhadak

Congress Protest : महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस ( Congress ) का जोरदार और हंगामेदार प्रदर्शन जारी है। विजयचौक पर प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी ( हिरासत में ले लिए गए। उनके अलावा कई कार्यकर्ता औऱ नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी है। तमाम नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ वे यहां देश में बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रियंका गांधी यहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास के घेराव के लिए आगे बढ़ रही थीं। उन्हें पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। लेकिन प्रियंका गांधी भी अपनी जिद पर अड़ गई थीं। वे जमीन पर बैठ गई थीं। लेकिन उन्हें जबरन पुलिस ने उठाकर हिरालत में ले लिया।

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर हिरासत में लिए सासंद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। हम शांति से ये प्रदर्शन करना चाहते हैं। लेकिन आप लोगों ने देखा कि कैसे हमें और आलाकमान के नेताओं को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि देश में केंद्र के खिलाफ महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली में कांग्रेस के आलाकमान सहित दिग्गज नेता प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने आलाकमान नेताओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि कहा कि वो नारी है शक्ति है, वो तानाशाही हुकूमत से लड़ सकती है। दरअसल कांग्रेस सांसद संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च निकाल रहे थे। विजय चौक पर प्रदर्शन करते वक्त पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। क्यों कि उश इलाके में धारा 144 लगी हुई है। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने आगे बढ़ने से रोके जाने पर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हरीश रावत, सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा, धर्मेंद्र राठौर समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

पूरे देश में कांग्रेस के प्रदर्शन के क्रम में प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में PCC मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *