भारतीय बाजार को हिलाकर रख देगी ये E-Bike, 200 किमी की रेंज, 8 सेकंड में पकड़ती है 10kmpl की रफ्तार

भारत में पेट्रोल-डीजल के मुकाबले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। बेहतरीन लुक्स और रेंज, स्पीड और लुक्स के साथ लॉन्च हो रही इलेक्ट्रिक बाइक्स यूथ को काफी लुभा रही हैं।

Orxa Mantis Price | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल-डीजल के मुकाबले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। बेहतरीन लुक्स और रेंज, स्पीड और लुक्स के साथ लॉन्च हो रही इलेक्ट्रिक बाइक्स यूथ को काफी लुभा रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पेट्रोल बाइक्स जैसी सभी खूबियों के साथ आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स को चलाना भी काफी किफायती है। इसी को देखते हुए भारतीय कंपनियों के अलावा विदेश कंपनियां भी भारत में खूब इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च कर रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-माइलेज के बाप हैं ये 5 स्कूटर, पेट्रोल पीते नहीं सिर्फ सूंघते हैं!

इसी बी ऑर्क्सा मोटर्स भी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक के साथ दस्तक देने जा रहा है। दरअसल, यह कंपनी अपनी Orxa Mantis नाम की बाइक लॉन्च करने जा रही है। यह बाइक अपने लुक्स के चलते काफी चर्चा में है। यह कलरफुल बाइक किसी स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर देती नजर आ रही है। अपने शानदार लुक मांटिस जल्द ही भारत में लॉन्च होगी।

orxa mantis electric bike | Sach Bedhadak

200 किमी की है रेंज

कंपनी का दावा है कि यह बाइक सिंगल चार्ज में 200 किमी तक का रेंज देती है। इस बाइक में 9KW का बैटरी पैक दिया गया है जो 18KW की मोटर को पावर देता है। नार्मल चार्जर से यह बाइक करीब 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। यह बाइक 140 किमी तक प्रति घंटे दौड़ती है और यह केवल 8 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। इस बाइक में डीआएल के साथ एलईडी लाइट्स, रियर मोनोशॉक और फ्रंट टेलीस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन दिए गए हैं। इसी के साथ कई खास फीचर्स भी इसे भीड़ से अलग करते हैं। बाइक में नेविगेशन, राइड एनालिटिक्स, मैसेज और कॉल अलर्ट के साथ ही डिस्टेंस टू एंप्टी, सर्विस रिमाइंडर, रिमोट लॉकिंग जैसे कई फीचर्स हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Maruti Suzuki Fronx SUV: भारतीय बाजार में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी, जानिए कीमत और दमदार फीचर्स

फिलहाल एक ही वेरिएंट होगा लॉन्च

कंपनी फिलहाल एक वेरिएंट लॉन्च करेगी। आने वाले समय में इसके दो और वेरिएंट देखे जा सकते हैं। भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट में डिस्क ब्रेक्स के साथ ही अलॉय व्हील स्टैंडर्ड ऑफरिंग होगी। फिलहाल कंपनी ने बाइक लॉन्च की आधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं किया है। यह बाइक करीब 3 लाख रुपए की कीमत में लॉन्च हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *