एक महीने पहले दूसरी शादी…पत्नी से मारपीट के पीछे क्या कहानी! जानिए कौन हैं विवेक बिंद्रा

नोएडा। इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर एक बार फिर विवादों में घिर गए है। विवेक बिंद्रा पर इस बार उनकी दूसरी पत्नी ने मारपीट…

New Project 2023 12 23T194601.418 | Sach Bedhadak

नोएडा। इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर एक बार फिर विवादों में घिर गए है। विवेक बिंद्रा पर इस बार उनकी दूसरी पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाया है। विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका के भाई ने यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा के सेक्टर-126 थाने मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है।

पत्नी के भाई यानि साले ने थाने में दर्ज करवाई FIR के मुताबिक, विवेक बिंद्रा ने कमरा बंद करके पत्नी यानिका को बेरहमी से पीटा। इससे उनका कान का पर्दा फट गया। बिंद्रा ने गाली-गलौज करते हुए बाल भी खींचे और पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया। महिला के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। नोएडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।

वहीं पत्नी यानिका का अस्पताल से एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह पति विवेक बिंद्रा की पिटाई से हाथ-पैर में पड़े नीले रंग को दिखा रही हैं। वह कह रही हैं, ‘पिटाई से मेरी थाई भी नीली हो गई है। बाएं हाथ में चोट लगी है। इसमें कट का निशान है। पति ने सिर के पीछे वाले हिस्से में लगातार 30 से 40 चाटें मारे। उस दौरान मुझे कुछ दिखाई नहीं दिया, मैं गिर गई। आंख और चेहरे में सूजन है। काफी दर्द हो रहा है।’ पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

थाना सेक्टर-126 पुलिस को दी FIR में गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने जीजा विवेक बिंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में वैभव ने कहा है कि 6 नवंबर को बहन यानिका की शादी सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी निवासी विवेक बिंद्रा से हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद विवेक के खिलाफ उनके साले वैभव ने नोएडा के सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। इसमें कहा गया कि विवेक बिंद्रा ने पत्नी यानिका के साथ मारपीट की है, जिससे उनके शरीर पर गहरे घाव हो गए।

शादी के करीब एक माह बाद 6 और सात दिसंबर की रात ढाई से तीन बजे के बीच विवेक अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि पत्नी यानिका के बीच बचाव करने पर विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका की पिटाई कर दी। मारपीट से यानिका के कान का पर्दा फट गया। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव बन गया है। विवेक ने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। घायल यानिका का इलाज दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित अस्पताल में कराया गया।

शिकायतकर्ता वैभव क्वात्रा ने पुलिस को बताया है घटना के बाद से बहन शारीरिक और मानसिक तौर पर टूट गई है। वह किसी से बात नहीं कर रही है। विवेक बिंद्रा पर केस दर्ज होने के मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। मामले में कुछ यूजर ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग नोएडा पुलिस से की है। पोस्ट को कई लोगों ने साझा किया है।

फरीदाबाद कोर्ट में पहली पत्नी का चल रहा केस…

बता दें कि यानिका विवेक बिंद्रा की दूसरी पत्नी हैं। विवेक बिंद्रा की पहली पत्नी गीतिका सबरवाल हैं। विवेक बिंद्रा का पहली पत्नी से विवाद चल रहा है। दोनों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फरीदाबाद की ओमेक्स हाइट्स सोसाइटी निवासी गीतिका बिंद्रा ने फरीदाबाद थाना सेंट्रल में पति से विवाद के बाद शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि पति विवेक बिंद्रा के साथ कई साल से विवाद चल रहा है। गीतिका ने विवेक से खुद की जान को खतरा बताया था। कोर्ट में उनके बीच तलाक का केस चल रहा है। जिसमें उन्होंने बिंद्रा से गुजारा भत्ता भी मांगा है। दोनों से एक बेटा भी है।

बिंद्रा का पहले भी जुड़ा है विवादों में नाम…

विवेक बिंद्रा का नाम पहले भी विवादों में जुड़ा है। इससे पहले फरवरी-2023 में विवेक बिंद्रा ने अपने चैनल पर एक वीडियो में मोरबी की टाइल्स को घटिया बताया था। विवेक के इस वीडियो के चलते उनका विरोध हुआ था। मोरबी सेरेमिक टाइल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बिंद्रा के दावों को खारिज कर दिया था। बाद में विरोध के चलते विवेक को वो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाना पड़ा था।

बिंद्रा के यू-ट्यूब पर 21.4 करोड़ सब्सक्राइबर…

विवेक बिंद्रा के यू-ट्यूब पर 21.4 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर की संख्या 3.9 मिलियन हैं। वहीं एक्स पर भी 3.73 लाख लोग विवेक को फॉलो करते हैं।