120Hz रिफ्रेश रेट और 5500mAh बैटरी के साथ इस दिन लॉन्च होगा OnePlus Ace 3! यहां जानें पूरी डिटेल्स

चीन की दिग्गज कंपनी वनप्लस जनवरी में अपने घरेलू मॉर्केट में OnePlus Ace 3 को जल्दी ही लॉन्च करने वाली है। OnePlus Ace 3 को…

6 1 | Sach Bedhadak

चीन की दिग्गज कंपनी वनप्लस जनवरी में अपने घरेलू मॉर्केट में OnePlus Ace 3 को जल्दी ही लॉन्च करने वाली है। OnePlus Ace 3 को लॉन्च से पहले चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के बारे में पता चलता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का BOE X1 8T LTPO डिस्प्ले दी गई है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट होगा। इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट बताई गई है, आइए जानते है इस स्मार्टफोन के बारे में सबकुछ।

यह खबर भी पढ़ें:-108 MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ Realme C67 4G लॉन्च, जानिए कीमत और दमदार

बता दें कि OnePlus Ace 3 लॉन्च से पहले चाइना की सर्टिफिकेशन साइट टेलीकॉम पर स्पॉट किया गया है। कंपनी इस सीरीज में 2 मॉडल उतारने वाली है, जिसमें स्टैंडर्ड OnePlus Ace 3 होगा और एक अन्य मॉडल OnePlus Ace 3V शामिल होगा। बता दें कि OnePlus Ace 3 को पहले जनवरी में लॉन्च होने की बात (VIA) सामने आई है। एक रिपोर्ट की माने तो यह डिवाइस 4 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

5 | Sach Bedhadak

चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग में फोन का डिजाइन पता चलता है जिसमें यह वनप्लस 12 के जैसा बताया गया है। इसमें 6.78 इंच साइज का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 2
चिपसेट के साथ संभावित है। इसमें 12GB या 16 GB रैम का ऑप्शन देखने को मिल सकता है। साथ में 256GB, 1TB स्टोरेज ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

इसकी 5500mAh कैपिसिटी की पावरफुल बैटरी दी गई है और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए फोन 16MP कैमरा के साथ दस्तक देने वाला है। फोन के डाइमेंशन 163.30 x 75.27 x 8.8mm बताए गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Ace 3 को लेकर टिप्स्टर ने कहा है कि फोन में कर्व्ड किनारों वाला ओएलईडी डिस्प्ले होगा। यह स्मार्टफोन 3 कलर्स ऑप्शन में लॉन्च किया जायेगा, जिसमें गोल्ड, ग्रे और ब्लू शामिल है। सूत्रों की माने तो ग्लोबल बाजार में वनप्लस 12आर के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।