‘चिकन फ्राई’ के लिए पैसे न देने पर पति हुआ नाराज, गुस्से में पत्नी के गले में कैंची घोंपकर की हत्या

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को…

New Project 2023 11 26T135953.286 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को पति को चिकन फ्राई खरीदने के लिए पैसे नहीं देना भारी पड़ गया। इस बात से गुस्साए पति ने पति के गले में कैंची घोपकर हत्या कर दी।

यह घटना गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में प्रेम नगर कॉलोनी की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

लोनी क्षेत्र के कार्यवाहक एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि ‘प्रेम नगर कॉलोनी के शाहिद हुसैन को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।’ शाहिद हुसैन पेशे से दर्जी है। शुक्रवार रात शाहिद हुसैन ने अपनी पत्नी नूर बानो (46) से चिकन फ्राई खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। नूर बानो ने पति शाहिद हुसैन को पैसे देने से मना कर दिया।

इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शाहिद हुसैन ने उसकी पत्नी नूर बानो की गर्दन में कैंची घोंप दी। पत्नी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा कि शाहिद को चिकन लाने के लिए पैसे देने से इनकार के बाद उसकी पत्नी बाहर गई और खुद चिकन खरीद कर लाई। इस बात पर फिर दोनों के बीच बहस हुई। इस दौरान शाहिद ने पत्नी नूर बानो की गर्दन पर कैंची से वार कर दिया।

पुलिस ने कहा कि हमले के कारण घायल नूर बानो को उसके बच्चे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना नूर बानो के बच्चों के सामने हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ घंटे बाद उसके पति शाहिद को गिरफ्तार कर लिया।