योगा कर रहे 6 बच्चों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, डिवाइडर तोड़कर सर्विस लेन पर आया ट्रक, 3 की मौत

झांसी। उत्तरप्रदेश के झांसी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे 6 लड़कों को डंपर ने कुचल दिया। हादसे…

New Project 2023 06 09T130519.242 | Sach Bedhadak

झांसी। उत्तरप्रदेश के झांसी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे 6 लड़कों को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में उनमें 3 किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के मडोरा खुर्द गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से भाग गया। वहीं ग्रामीणों ने क्लीनर को मौके पर ही पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, झांसी में झांसी-कानपुर (एनएच-27) पर थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास हाइवे की सर्विंस रोड किनारे 6 लड़के योगा कर रहे थे। तभी कानपुर से झांसी की तरफ आ रहा ट्रक बेकाबू हो गया। डिवाइडर फांदते हुए सर्विस लेन पर जाकर बच्चों को रौंद दिया। हादसे में 2 लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। जहां एक बच्चे ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी 3 गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

रोजाना दौड़ने और योग करने आते थे बच्चे…

हादसे का शिकार सभी बच्चे मडोरा खुर्द गांव के रहने वाले हैं। रोजाना की तरह वह दौड़ने और योग करने के लिए आए थे। शुक्रवार सुबह 6 बजे दौड़ लगाने के बाद वे सर्विस रोड पर योग कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर की तरफ से तेज गति में एक ट्रक आया और डिवाइडर फांदते हुए सर्विस रोड पर जाकर सभी बच्चों को रौंद दिया। हादसे में अमृत सिंह यादव के बेटे अभिराज (12) और ओम प्रकाश यादव के बेटे अभिनव (14) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान मुकेश यादव के बेटे अनुज (21) ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल लक्ष्य (9), सुंदरम (17) और आर्यन (14) का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक अभिराज और अनुज अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन, चालक डंपर लेकर फरार हो गया। जबकि आसपास के लोगों ने क्लीनर को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पूंछ पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।

New Project 2023 06 09T130035.618 | Sach Bedhadak

हादसे के बाद पूरे गांव में छाया मातम…

इधर, हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। तीनों बच्चों के पिता किसान हैं। अभिराज और अनुज अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। अभिराज 7वीं कक्षा में पढ़ता था। वहीं, अनुज रामस्वरूप डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था। जबकि अभिनव 9वीं कक्षा में पढ़ता था। मौत के बाद तीनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *