गुरुग्राम में ब्लेड से काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदकर किया सुसाइड

गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदकर सुसाइड कर…

New Project 2024 01 01T183656.740 | Sach Bedhadak

गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदकर सुसाइड कर लिया है। मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म से कूदने वाले शख्स की नीचे गिरते ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव शर्मा निवासी आगरा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही गुरुग्राम में वह अपनी पत्नी की हत्या करके फरार हो गया था।

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे गौरव ने कौशांबी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही गौरव की मौके पर मौत हो गई। गौरव मूलत: यूपी के आगरा का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे के साथ गुड़गांव रहता था। रविवार को गौरव अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन कौशांबी थाने पहुंचे। इधर, गुड़गांव पुलिस भी गाजियाबाद पुलिस से संपर्क कर रही है।

तेज धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या…

गुरुग्राम के डीएलएफ इलाके में रहने वाले गौरव पर पत्नी की हत्या का आरोप था। महिला के शव के साथ दो साल का बच्चा भी रोता रहा। महिला के शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान पाए गए है। महिला की पहचान 23 वर्षीय लक्ष्मी रावत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौरव ने अपनी पत्नी लक्ष्मी का मोबाइल फोन टॉयलेट सीट में डाल दिया था। गौरव अपनी पत्नी छह महीने पहले ही परिवार डीएलएफ फेस तीन के एस ब्लॉक में रहने के लिए आया था।