अपराधियों की तोड़ी कमर….500 से ज्यादा हुए एनकाउंटर, जानिए कैसे रहे योगी के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने जनता के…

CM yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने जनता के सामने अपने किए हुए कार्यों का ब्यौरा पेश किया है। लखनऊ में स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने माफियाओं पर लगाम कसने की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। पहले की सरकारों के समय प्रदेश को दंगा और अराजकता के लिए जाना जाता था। यहां पर गुंडाराज स्थापित हो चुका था। लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है।   

बिना किसी विवाद के धार्मिक स्थलों से माइक हटाए गए

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कई धार्मिक स्थलों से गैर-जरूरी माइक हटाए गए, वह भी बिना किसी विवाद के। किसी भी धार्मिक त्योहार में सड़कों पर कोई आयोजन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश के सामने विकास कार्यों को लेकर सबसे बड़ी समस्या थी। यूपी के सामने पहचान का संकट था। केंद्र की लाभकारी योजनाओं को लागू करने में प्रदेश सरकार दिलचस्पी नहीं दिखाती थी। लेकिन 2017 के बाद इसमें बदलाव हुआ है। जिससे प्रदेश की जनता केंद्र की हर एक योजना का लाभ उठा रही है।

50 माफियाओं पर कार्रवाई, 525 एनकाउंटर   

कभी गुंडों का प्रदेश कहे जाने वाले यूपी की सूरत अब बदली है। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश स्तर के 50 माफियाओं और जिला स्तर पर 12 माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की गई है। 25 मार्च 2022 से लेकर एक जुलाई 2022 तक कुल 525 एनकाउंटर हुए हैं। इस दौरान 1034 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं 425 बदमाश घायल हुए हैं। इन एनकाउंटर्स में 68 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

‘बुलडोजर बाबा’ ने गिराई अवैध संपत्तियां  

2017 के बाद से अब तक 844 करोड़ रुपए की अवैध संपत्तियों को बुलडोजर से गिरवाए गए हैं। पॉक्सो एक्ट के तहत 2 हजार 273 अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। 68 हजार 784 अनधिकृत कब्जे और 76 हजार 196 अवैध पार्किंग को मुक्त कराया गया है।

‘विधानसभा परिषद पहली बार कांग्रेस मुक्त’

प्रदेश में हाल ही में विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव संपन्न हुए थे। जिसमें भाजपा ने 33 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विधान परिषद पहली बार कांग्रेस मुक्त हो गई है। इसके बाद रामपुर और आजमगढ़ की लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें भी भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहस में पहली बार हुआ कि 37 साल बाद किसी सरकार को दोबारा प्रचंड बहुमत मिला हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *