अजमेर में विवाहिता से दरिंदगी, ससुराल पक्ष ने देह व्यापार में धकेला! ससुर के बॉस ने किया देहशोषण

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ससुराल वालों पर रुपए कमाने के लिए देह…

Rape 01 3 | Sach Bedhadak

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ससुराल वालों पर रुपए कमाने के लिए देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बांदासिंदरी थाने ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बांदासिंदरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि 8 साल पहले बांदासिंदरी थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी शादी हुई थी। उसका पति बेरोजगार है। उसकी 6 साल की बेटी है। उसके ससुराल वालों की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। उसके ससुर कंपनी में ड्राइवर हैं।

पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे देह व्यापार में धकेल कर रुपए कमाने की साजिश रची। महिला के ससुर ने सुरक्षा कर्मी के पद पर उसकी नौकरी लगवा दी। इस बीच महिला के ससुर ने अपने गाड़ी मालिक से उसकी मुलाकात करवाई। महिला को उसके ससुर के गाड़ी मालिक ने उससे संपर्क बढ़ाने के लिए उसे लालच दिया। महिला ने जब इसकी शिकायत अपने ससुर से की तो उन्होंने उसकी बात को टाल दिया। ससुराल के अन्य लोगों से शिकायत की तो उन्होंने भी उसकी एक नहीं सुनी।

पीड़िता का आरोप है कि इस बारे में वह अपने पीहर में जाकर बताने वाली थी। इससे पहले ही ससुर के बॉस ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर पुष्कर भेज दिया। इसके बाद महिला को बंधक बनाकर 4 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। महिला के विरोध करने पर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के धमकी दी। जब महिला ने अपने पीहर वालों को बताने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे देख लिया। बाद में आरोपी ने बीच-बचाव कर उसके ससुराल वालों के साथ षड्यंत्र रचकर दिखावे के लिए उसके साथ शादी करवा कर फोटो खिंचवा लिए।

पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी से बचकर अपने पीहर पहुंची और आपबीती सुनाई। आरोपी को पता लगने पर उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। परेशान होकर पीड़िता ने बांदासिंदरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।