जोधपुर में महिला ने 2 बेटों संग किया सुसाइड, गृह कलेश के चलते टांके में कूदकर दी जान

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण में एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ टांके में कूदकर जान दे दी। एक साथ तीन लोगों…

New Project 2023 04 07T133501.852 | Sach Bedhadak

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण में एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ टांके में कूदकर जान दे दी। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची लूणी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। यह घटना लूणी थाना क्षेत्र के रोहिचा कलां गांव की है।

थानाधिकारी ईश्वर चंद पारीक ने बताया कि लूणी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 30 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला शांति (30) पत्नी ओमाराम जाट अपने दो बच्चों भरत (7) और भावेश (4) है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गृह कलेश में महिला के सुसाइड करने की बात सामने आ रही है। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि महिला ने रात को अपने पति से फोन पर बात की थी।

पुलिस ने बताया कि रोहिचाकलां स्थित संपत नगर में रहने वाला ओमाराम जाट पेशे से ट्रक चालक है। परिवार में उसकी पत्नी शांति (30), दो पुत्र भरत (7) और भावेश (4) के साथ उसकी बहन की बेटी रहते थे। ओमाराम की बहन की बेटी यानी उसकी भांजी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। आखिरी बार शांति ने रात को अपने पति ओमाराम से फोन पर बात की थी। आज सुबह जब उसकी भांजी उठी तो घर में किसी को नहीं पाया। बाद में तलाश किया तो पानी के टांके का ढक्कन खुला मिला। इस पर भांजी ने टांके में झांका तब उसकी मामी शांति अपने दोनों बच्चों भरत और भावेश के साथ पानी में नजर आई। गांव में मौजूद अन्य रिश्तेदारों को बताने पर वे तत्काल आए। शवों को पानी के टांके से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि सूचना एसीपी बोरानाडा जेपी अटल भी पहुुंचे। बाद में एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने मौकास्थल का जायजा लिए जाने के साथ शवों को एमडीएम अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी पारिक ने बताया कि मृतका शांति के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *