जोधपुर में महिला ने की आत्महत्या, 3 KM दूर युवक ने भी किया सुसाइड, पुलिस को प्रेम-प्रसंग की आशंका

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक महिला और युवक ने सुसाइड कर लिया। एक महिला ने टिनशेड के पाइप पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।…

New Project 2023 10 10T192058.928 | Sach Bedhadak

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक महिला और युवक ने सुसाइड कर लिया। एक महिला ने टिनशेड के पाइप पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटनास्थल से करीब 3 किमी दूर युवक भी तालाब किनारे पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ओसियां थाना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए ओसियां हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया। यह घटना जोधपुर ग्रामीण के ओसियां थाना इलाके की उदानियो की ढाणी बड़ाबास की है।

ओसियां थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि एक महिला और युवक ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। हालांकि युवक के खिलाफ साल 2018 में महिला ने रेप का मामला भी दर्ज करवाया था।

पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि महिला और युवक राहुल सिंह के बीच अफेयर था या नहीं। साल 2014 में महिला के पति की मौत हो गई थी। राहुल और महिला का खेत पास-पास में था।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि उदानियो की ढाणी बड़ाबास में एक महिला ने टिनशेड पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना पर पुलिस पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया। महिला के शव को ओसियां हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने महिला का फोन चेक किया।

महिला के मोबाइल पर संपर्क में आए युवक की लोकेश 3 किमी दूर आ रही थी। पुलिस जांच के लिए लोकेशन पर पहुंची तो वहां राहुल सिंह का शव तालाब किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मृतक के शव को भी मोर्चरी पहुंचाया। मृतक के परिजनों को मौत के बारे में सूचित किया गया। ​​​​पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।