अलवर में आज गहलोत-प्रियंका-वसुंधरा समेत कई VVIP का जमावड़ा, पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह की बेटी की शादी में होंगे शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की बेटी मानविका की शादी आज है, अब इस समारोह में बड़े-बड़े VVIP हस्तियों का जमावड़ा लग रहा है। इस…

image 2023 02 22T140337.167 | Sach Bedhadak

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की बेटी मानविका की शादी आज है, अब इस समारोह में बड़े-बड़े VVIP हस्तियों का जमावड़ा लग रहा है। इस शादी में करीब 500 मेहमान शामिल हो रहे हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आज शाम 4.30 बजे अलवर पहुंच जाएंगे तो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अलवर पहुंच चुकी है। यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री रोहतास शर्मा के नेतृत्व में मालाखेड़ा पूजा होटल पर वसुंधरा राजे का स्वागत सम्मान किया गया है। वहीं स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे। मौजूद कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया।

VVIP मूवमेंट को लेकर कड़ी सुरक्षा

सीएम अशोक गहलोत आज शाम 4.30 बजे अलवर पहुंचेंगे। यहां पर स्थित केंद्रीय विद्यालय में बने हैलीपेड पर उनका विशेष विमान उतरेगा। इसके बाद वे वहां से सर्किट हाउस की तरफ रवाना होंगे। जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी और पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने हैलीपेड वाली जगह पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके अलावा सीएम सिक्योरिटी ने भी सुरक्षा के इंतजामात देखे। VVIP मूवमेंट को देखते हुए यहां पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल

बता दें कि इस शादी में प्रियंका गांधी, उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत भी शामिल होंगे, कुछ देर में ये नेता भी अलवर पहुंच जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सक्खू के भी अलवर आने का कार्यक्रम था लेकिन कुछ कारणों के चलते उनका कार्यक्रम कैंसिल हो गया। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी इस शादी में आने की संभावना जताई जा रही है। यह शादी समारोह अलवर के फूल बाग पैलेस में आयोजित किया गया है. बारात एक दिन पहले ही मंगलवार को अलवर आ चुकी थी। यहां पर बीते दोपहर को कलश बंधवाई की रस्म भी हुई। मेहमानों के लिए अलवर के अधिकतर होटल बुक कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *