बिछने लगी चुनावी बिसात…BJP के गढ़ में वसुंधरा राजे की महारैली, स्थानीय नेताओं ने बनाई दूरी

राजस्थान में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी बिसात बिछना शुरू हो गया है।

Vasudhanra Raje

कोटा। राजस्थान में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी बिसात बिछना शुरू हो गया है। उदयपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भरतपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उदयपुर में गृहमंत्री अमित शाह की रैली के ठीक बाद अब कोटा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasudhanra Raje) महारैली को संबोधित करने जा रही हैं। तालेड़ा क्षेत्र के शंभूपुरा में वसुंधरा राजे आज दोपहर रैली को संबोधित करेंगी। बीजेपी नेताओं को दावा है कि वसुंधरा की महारैली में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोपहर 12 बजे शंभूपुरा में सभा स्थल पर बने हेलीपैड पर पहुंचेंगी। सभा स्थल पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। महा रैली को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। खास बात ये है कि राजे की रैली में राजस्थान के कई जिलों से सांसद और विधायक आएंगे। लेकिन, स्थानीय नेताओं ने इस सभा से दूरी बना रखी है।

गहलोत सरकार को घेरेगी बीजेपी

इस महारैली के जरिये एक ओर बीजेपी गहलोत सरकार को घेरना चाहती है। वहीं, दूसरी ओर वसुंधरा राजे महारैली के जरिये पीएम सरकार के 9 साल के विकास कार्यों का बखान करेंगे। हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि राजे इस रैली के सहारे पार्टी आलाकमान को यह संदेश देना चाहती है कि आज भी राजस्थान में उनकी लोकप्रियता कितनी है। रैली के लिए विशाल पांडाल बनाया गया है। जिसमें डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

वसुंधरा राजे का हाड़ौती से खास लगाव

बता दें कि हाड़ौती को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और वसुंधरा राजे हाड़ौती क्षेत्र से ताल्लुक रखती है। वो झालावाड़ से 5 बार सांसद रह चुकी है। वसुंधरा राजे झालरापाटन से चार बार विधायक रह चुकी है। इसके अलावा वसुंधरा राजे दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी है। ऐसे में हाड़ौती क्षेत्र से राजे का खास लगाव है। यही वजह है कि राजे गुट के नेता इस बड़ी सभा का आयोजन कर रहे है।

ये खबर भी पढ़ें:-कन्हैयालाल हत्याकांड के गवाह की बेटी की शादी का खर्च उठाएगी वसुंधरा राजे, एक लाख की मदद भी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *