सड़क किनारे बैठे परिवार को थार जीप ने कुचला, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल

चाकसू। राजधानी जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे बैठे 6 लोगों को…

New Project 2023 05 21T131015.246 | Sach Bedhadak

चाकसू। राजधानी जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे बैठे 6 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोटखावदा थाना पुलिस ने घायलों को जयपुर रेफर किया। वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

टक्कर से बाद थार गाड़ी का चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने थार गाड़ी चालक खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा जयपुर के चाकसू में कोटखावदा थाना इलाके के रामनगर रोड पर डोरियो की ढाणी के पास हुआ। कोटखावदा थाना के एएसआई मदन लाल ने बताया कि ये हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। मृतकों सहित सभी लोग डोइयों की ढाणी निवासी हैं। पांच दिन पहले रामनगर रोड पर डोइयों की ढाणी के रहने वाले मदन गावरिया पुत्र बद्री ​​​​​की बीमारी से 17 मई को मौत गई थी। उसकी मौत के बाद परिवार उनकी अस्थियों का विसर्जन कर परिवार हरिद्वार से लौट रहा था।

हरिद्वार से लौटकर परिवार के सभी घर से 1 किलोमीटर दूर सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठकर परिजनों के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार थार गाड़ी ने 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों की पहचान सुनीता (27) पत्नी मदन गवारिया, गोलू (15) पुत्र मदन गवारिया और सीताराम (40) मदन गवारिया की मौत हो गई।

वहीं अनिल (37) पुत्र सीताराम, विक्की (9) पुत्र मदन और मनोहर (28) पुत्र हुकम चंद गावरिया निवासी रेटा, जिला दौसा गंभीर घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को जयपुर रेफर किया है। वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम के लिए शव को चाकसू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। टक्कर से बाद थार गाड़ी का चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *