RPSC RAS 2023: राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसें करें डाउनलोड

1 अक्टूबर 2023 को होने वाली राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। आरपीएससी आयोग ने आरएएस 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

ashok gehlot 84 | Sach Bedhadak

RPSC RAS Admit Card 2023: 1 अक्टूबर 2023 को होने वाली राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। आरपीएससी आयोग ने आरएएस 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड पाने के लिए छात्र राज्य की recruitment.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करना होगा।

RPSC RAS एडमिट कार्ड 2023 कहां से करें डाउनलोड

पहले उम्मीदवारों को पहले अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। क्योंकि एडमिट कार्ड के लिए इन दोनों चीजों का होना अनिवार्य है। गौरतलब है कि परीक्षा के लिए 6.97 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को साइट sso.rajasthan.gov.in/signin या https://recruitment.rajasthan.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड करना होगा। साथ ही, उम्मीदवार इस पेज पर नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से भी बिना किसी समस्या के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

1 अक्टूबर 2023 को राजस्थान के केंद्रों पर आरपीएससी आरएएस परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 1 शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना मूल आईडी प्रूफ और एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना होगा। इसके बिना अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य में 905 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिसमें से राज्य सेवा के लिए 424 पद और अधीनस्थ सेवा के लिए 481 पदों पर भर्ती की जानी है।

आपको बता दें कि यदि आप प्रारंभिक परीक्षा में सफल हो जाते हैं तो सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद इंटरव्यू होगा। यह भर्ती राज्य सिविल सेवा और अधीनस्थ सेवाओं के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के माध्यम से भरी जाने वाली 905 रिक्तियों के लिए की जा रही है।