गॉयज मैं जिंदा हूं….’थपकी प्यार की’ एक्ट्रेस Jigyasa Singh खुद को बताना पड़ा सच, बंद करो ये सब

Jigyasa Singh Death Rumours: टीवी शो ‘थपकी प्यार की’ एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह की सोशल मीउिया पर मौत की झूठी अफवाह उड़ी। परेशान होकर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई।

Jigyasa Singh 1 | Sach Bedhadak

Jigyasa Singh Death Rumours: टीवी सीरियल ‘थपकी प्यार की’ फेम एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह पिछले काफी समय से मनोरंजन इंडस्ट्री से दूर हैं। दरअसल, कुछ समय पहले शो ऑफ एयर हो गया था। इसके बाद से जिज्ञासा सिंह लाइमलाइट से दूर हैं। अब सोशल मीडिया पर तेजी से उनकी मौत की झूठी खबरें वायरल हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस को खुद को सोशल मीडिया पर सामने आकर अपनी मौत की उड़ रही झूठी खबरों पर बयान देना पड़ा।

हुआ यूं सोशल मीडिया पर जिज्ञासा सिंह की मौत की झूठ खबर उड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें खुद फैंस के सामने आना पड़ा। हालांकि, यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी सेलेब्स की मौत की झूठी अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ी हो बल्कि इससे पहले भी कई सेलेब्स की मौत की झूठी अफवाहें उड़ चुकी हैं। तो चलिए आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘एनिमल’ का टीजर जारी, खूंखार अंदाज में दिखे रणबीर कपूर, बॉबी देओल ने लूटी महफिल

भड़के फैंस

अभिनेत्री जिज्ञासा सिंह ने हाल ही एक वीडियो शेयर, जिसमें लिखा कि ‘थपकी एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह’ अब नहीं रहीं। वीडियो में उनकी फोटो भी है। एंबुलेंस और उसके आसपास मौजूद भीड़ भी नजर आ रही है। फैंस भी इस वीडियो को देखकर काफी भड़क गए और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में निराशा व्यक्त भी करने लगे थे। अपनी मौत की ऐसी खबर को सुनकर अभिनेत्री जिज्ञासा को खुद फैंस से मुखातिब होना पड़ा और उन्हें असलियत भी बतानी पड़ी। जिज्ञासा ने उस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘कौन हैं वो लोग जो ऐसी खबर फैला रहे हैं। मैं जिंदा हूं। चमत्कार चमत्कार। फेक चैनल पर इस तरह की फेक न्यूज फैलाना बंद करो।’

Jigyasa Singh | Sach Bedhadak

किसी मौत कोई मजाक तो नहीं है

सोशल मीडिया पर जिज्ञासा की मौत का वीडियो वायरल होते ही फैंस ने भी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में निशारा वक्त करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह बहुत ही गलत बात है, लोग किसी के मौत की गलत खबर कैसे फैला सकते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह सोशल मीडिया का बहुत ही गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी की मौत होना कोई हंसी मजाक तो नहीं है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘जिज्ञासा आपने इस सच को सामने लाकर बहुत ही अच्छा किया है।’

यह खबर भी पढ़ें:-रिलीज से पहले लीक हुई Fukrey 3, यूजर्स ने शेयर किए डाउनलोड के लिंक, यहां जानें पूरी सच्चाई!

बता दें कि कुछ दिनों पहले टीवी शो ऑफ एयर हो गया था। इसके बाद से ही एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। अब मौत की खबर के बाद वो एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए गए हैं, जिसमें दावा किया गया कि कार एक्सीडेंट में जिज्ञासा की मौत हो गई।