अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन जयपुर में मनाया जाएगा ‘रामोत्सव’, 5 लाख दीयों से रोशन होगा परकोटा, ग्रेटर निगम की तैयारी

प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी 22 जनवरी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दिन शहर में महादीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत हर घर और मंदिर में दीपक जलाए जाएंगे। ग्रेटर नगर निगम की ओर से तैयारी की गई है।

Rajasthan Police 2024 01 04T160004.333 | Sach Bedhadak

Jaipur News: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी 22 जनवरी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दिन शहर में महादीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत हर घर और मंदिर में दीपक जलाए जाएंगे। बाजार भी दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे। ग्रेटर नगर निगम की ओर से शहर में 5 लाख दीये जलाए जाएंगे। वहीं रामनिवास बाग भी 1 लाख 11 हजार दीयों से रोशन होगा।

5 लाख दीपक जलाए जाएंगे

ग्रेटर नगर निगम की ओर से शहर में रामोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत 22 जनवरी को बड़े पैमाने पर दीपदान करने की तैयारी की जा रही है। निगम प्रशासन की ओर से ग्रेटर निगम क्षेत्र के धार्मिक स्थलों, मंदिरों और सरकारी भवनों पर 5 लाख दीपक जलाए जाएंगे। लोगों को घर-घर जाकर दीपदान करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

पार्कों में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

इस बारें में जानकारी देते हुए हुए मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा कि प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस संबंध में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई के बाद शहर के 20 से अधिक धार्मिक स्थलों की सफाई की जाएगी। इसे लेकर शहर के पार्कों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

शराब और मांस की दुकानें रहेंगी बंद

इस महोत्सव के लिए हेरिटेज निगम क्षेत्र के हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर, सिविल लाइंस और आमेर विधानसभा क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों, मंदिरों और गुरुद्वारों में दीपक जलाए जाएंगे। इस संबंध में मेयर मुनेश गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 22 जनवरी को शहर में शराब और मांस की दुकानें बंद रहेंगी, अगर ये दुकानें कहीं भी खुलीं तो हेरिटेज नगर निगम कार्रवाई करेगा।