कौन है राजस्थान के राकेश विश्नोई? जिन्होंने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया 510 फीट का तिरंगा

देशभर में शुक्रवार को जब 75वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा था, तब राजस्थान के लाल ने ऐसा कमाल किया कि हर भारतवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Mountaineer Rakesh Bishnoi

Mountaineer Rakesh Bishnoi : जयपुर। देशभर में शुक्रवार को जब 75वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा था, तब राजस्थान के लाल ने ऐसा कमाल किया कि हर भारतवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। दरअसल, डूंगरपुर जिले के पर्वतारोही राकेश विश्नोई ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर 510 फीट का तिरंगा फहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में तो साफ है कि मन में अगर कोई किसी काम का दृढ़ संकल्प कर ले तो कोई ताकत उसे पूरा होने से नहीं रोक सकती है।

बता दें कि राकेश विश्नोई ने भी कुछ ऐसा ही कमाल किया है। अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर पारा -20 डिग्री सेल्सियस रहता है। ऐसे में खून जमा देने वाली ठंड के बीच राकेश बिश्नोई ने हिम्मत नहीं हारी और अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर 510 फीट का तिरंगा और राम ध्वज फहराया। इसके साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हो गया है।

दुनिया को दिया वसुधैव कुटुंबकम का संदेश

पर्वतारोही राकेश विश्नोई 19 जनवरी को सागवाड़ा के गमरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सनातन धर्म की आस्था व विश्वास के प्रतीक श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर रवाना हुए थे। विश्नोई 22 जनवरी को अफ्रीका महाद्वीप पहुंचे और 26 जनवरी को माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही उन्होंने दुनियाभर को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद राकेश विश्नोई ने कहा कि उन्होंने अपने दम पर वीजा व परमिशन हासिल की और चोटी फतह की है।

कौन है पर्वतारोही राकेश विश्नोई?

पर्वतारोही राकेश विश्नोई डूंगरपुर जिले के कराडा गांव के रहने वाले है। वो दिल्ली में रहकर कपड़े का व्यवसाय करते हैं। उन्हें बचपन से ही पहाड़ों से खास लगाव रहा है। पर्वतारोहण के लिए विश्नोई ने रक्षा मंत्रालय के संस्थान से दक्षता हासिल की है। वो पहले भी कई बार देश-विदेश की चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन कर चुके है। इससे पहले राकेश विश्नोई ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। विश्नोई का लक्ष्य सभी 7 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है।

ये खबर भी पढ़ें:- Weather Update : माउंट आबू में माइनस से 0 पर आया पारा, 4 जगह 3-4 डिग्री लुढ़का, जानें-ठंड से राहत कब?