Rajasthan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं जैसलमेर, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अगवानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसलमेर पहुंचीं गई है। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति की अगवानी की है। इस दौरान संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, आईजी जयनारायण शेर भी मौजूद रहे।

Rajasthan Police 2023 12 23T144044.320 | Sach Bedhadak

President Murmu in Jaisalmer: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसलमेर पहुंचीं गई है। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति की अगवानी की है। इस दौरान संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, आईजी जयनारायण शेर भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू सेना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंची है। सेना का कार्यक्रम पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में होगा। इसके बाद शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में लखपति दीदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

लखपति दीदी कार्यक्रम में लेंगी भाग

इसके बाद शाम करीब 4:15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसलमेर की लखपति दीदी कार्यक्रम में भाग लेंगी। जहां राष्ट्रपति मुर्मू राजीविका मिशन के तहत 5 हजार लाभार्थी महिलाओं से बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण भी करेंगी। दौरे के दौरान राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा साथ रहेंगे।