Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस ने अब तक 179 सीटों पर प्रत्याशी उतारे, 21 नाम शेष… 7वीं लिस्ट जल्द

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने छठी सूची जारी कर दी है। शनिवार रात जारी हुई सूची में कुल 23 प्रत्याशियों के नाम है।

Congress02 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023 : जयपुर। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने छठी सूची जारी कर दी है। शनिवार रात जारी हुई सूची में कुल 23 प्रत्याशियों के नाम है। इसके साथ ही कांग्रेस अब तक 179 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। अलबत्ता, 6 सूची के बाद भी मंत्री महेश जोशी और मंत्री शांति धारीवाल का नाम अब तक सामने नहीं आया है। हवामहल से मंत्री महेश जोशी की जगह आरआर तिवारी को टिकट दिया गया है। 

सूची में नौ नए युवा चेहरों को भी जगह दी गई है और पायलट गुट के माने जाने अभिमन्यु पूनिया को संगरिया से टिकट दिया है। शाहपुरा से मनीष यादव को मौका दिया गया है। भरतपुर सीट कांग्रेस ने एलायंस आरएलडी के लिए छोड़ दी है। ऐसा कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार किया है। 

चौमूं से इस बार डॉ. शिखा मील बराला को टिकट मिला है, जो नया चेहरा है। इसके अलावा विद्याधर नगर से सीताराम अग्रवाल, दातारामगढ़ से वीरेंद्र सिंह, अलवर शहर से अजय अग्रवाल और आमेर से प्रशांत शर्मा को मैदान में उतारा गया है। शेरगढ़ से मीना कंवर को टिकट दिया गया है। सूची में तीन महिलाएं शामिल हैं।

image 2023 11 05T080130.880 | Sach Bedhadak

अब 21 नाम बाकी

राजस्थान के लिए कांग्रेस ने पांचवीं लिस्ट तक 156 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। छठी लिस्ट में शामिल 23 नामों के साथ ही कांग्रेस ने 179 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य की सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है। परिणाम तीन दिसंबर को घोषित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें:-Jal Jeevan Mission Scam : अफसरों ने बिचौलिए के जरिए कमाया पैसा…ED रेड में 11 करोड़ कैश जब्त