Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने छठी सूची में एक मंत्री, एक विधायक सहित इन 11 नेताओं के टिकट काटे

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने छठी सूची जारी कर दी है। शनिवार रात जारी हुई सूची में कुल 23 प्रत्याशियों के नाम है। इसके साथ ही कांग्रेस अब तक 179 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है।

sb 2 2023 11 05T083529.634 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने छठी सूची जारी कर दी है। शनिवार रात जारी हुई सूची में कुल 23 प्रत्याशियों के नाम है। इसके साथ ही कांग्रेस अब तक 179 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। अलबत्ता, 6 सूची के बाद भी मंत्री महेश जोशी और मंत्री शांति धारीवाल का नाम अब तक सामने नहीं आया है। हवामहल से मंत्री महेश जोशी की जगह आरआर तिवारी को टिकट दिया गया है। इधर, महेश जोशी के अलावा एक विधायक और 11 नेताओं के टिकट काट दिए गए है।  

कांग्रेस की छठी लिस्ट में कट गए इन नेताओं के नाम –

• हवामहल से मंत्री महेश जोशी

• पिलानी से जेपी चंदेलिया

• संगरिया से शबनम गोदारा

• भादरा से डॉ सुरेश चौधरी

• सूरसागर से अयूब खान

• चौरासी से मंजूला देवी

• अलवर शहर से श्वेता सैनी

• चौमूं से भगवान सहाय सैनी

• मेड़ता से सोनू चितारा

• फलौदी से महेश व्यास

• भीलवाड़ा से अनिल

अब 21 नाम बाकी

राजस्थान के लिए कांग्रेस ने पांचवीं लिस्ट तक 156 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। छठी लिस्ट में शामिल 23 नामों के साथ ही कांग्रेस ने 179 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य की सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है। परिणाम तीन दिसंबर को घोषित होंगे।