Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व CM अशोक गहलोत से की शिष्टाचार मुलाकात

सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की है। 8 सिविल लाइन पर पहुंच कर सीएम भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत से शिष्टाचार भेंट की है। पूर्व सीएम से मुलाकात करने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली रवाना हो गए है।

Rajasthan Police 2023 12 20T192131.462 | Sach Bedhadak

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की है। 8 सिविल लाइन पर पहुंच कर सीएम भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत से शिष्टाचार भेंट की है। पूर्व सीएम से मुलाकात करने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली रवाना हो गए है।

अशोक गहलोत ने दी बधाई

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा को नए सीएम बनने पर बधाई दी है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीटर (एक्स) पर जानकारी मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा- आज राजस्थान के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।

राजस्थान में जल्द ही मंत्रिमंडल की घोषणा होगी

राज्य में सीएम और डिप्टी सीएम के चयन के बाद से सभी की निगाहें कैबिनेट विस्तार पर टिकी हैं। अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है, लेकिन 17 दिसंबर को दिल्ली में सीएम और डिप्टी सीएम की वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद कहा जा रहा था कि एक हफ्ते में सूची तय हो जाएगी। अब सीएम भजनलाल शर्मा को दोबारा दिल्ली बुलाने की खबर के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रियों की सूची जारी की जाएगी।