कुछ ही देर में होगा भजनलाल कैबिनेट का गठन, संभावित मंत्रियों की लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम!

राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट गठन में कुछ ही समय शेष बचा है। राजभवन में दोपहर 3.15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र नवनिर्वाचित मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

image 2023 12 30T144445.075 | Sach Bedhadak

Rajasthan Cabinet Expansion : जयपुर। राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट गठन में कुछ ही समय शेष बचा है। राजभवन में दोपहर 3.15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र नवनिर्वाचित मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सूत्रों के अनुसार 25 विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले है। जिनमें से 15 विधायक कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, 4 राज्यमंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार मिलेगा और 6 विधायक राज्यमंत्री बनेंगे। इसी बीच संभावित मंत्रियों की लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए है। जिनमें सबसे अहम सुरेंद्रपाल सिंह टीटी का है। जो श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है। लेकिन, चुनाव से पहले ही उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है।

इसी बीच संभावित मंत्रियों की सूची सामने आ गई है। माना जा रहा है कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, मदन दिलावर, गजेंद्र सिंह खींवसर, ओटाराम देवासी, अविनाश गहलोत, जोगेश्वर गर्ग, हीरालाल नागर, विजय सिंह नावां, सुमित गोदारा, जोगाराम पटेल, कन्हैयालाल चौधरी, जवाहर सिंह बेढ़म, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सुरेश सिंह रावत, जब्बर सिंह सांखला, लालाराम बैरवा और सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने के साथ ही तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन-कौन मंत्री बना है।

सीएम ने राज्यपाल को सौंपी मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट

मंत्रिमंडल गठन से पहले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज राजभवन पहुंच कर राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम ने राज्यपाल को मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट सौंपी। सीएम शर्मा ने राज्यपाल मिश्र से मंत्री परिषद शपथ ग्रहण समारोह के लिए आग्रह किया गया। जिस पर राज्यपाल ने इसके लिए सहमति प्रदान की।

इन विधायकों के पास आया फोन!

इधर, संभावित मंत्रियों के पास फोन चुके है। जिनमें विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक हीरालाल नागर, विधायक झाबर सिंह खर्रा, विधायक मदन दिलावर, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, विधायक जवाहर सिंह बेढम, विधायक हेमन्त मीणा, विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, विधायक जोगेश्वर गर्ग, विधायक प्रतापपुरी महाराज, विधायक श्रीचंद कृपलानी, विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, विधायक कन्हैयालाल चौधरी का नाम शामिल है। वहीं, झाबर सिंह खरा ने मंत्री बनने की पुष्टि की है।

ये खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Cabinet Expansion : शपथ ग्रहण 3.15 बजे, CM ने राज्यपाल को सौंपी लिस्ट, इन नामों पर लगी मुहर!