Rahul Gandhi Defamation Case : राहुल गांधी के समर्थन और भाजपा के विरोध में पूरे प्रदेश में कल कांग्रेस का सत्याग्रह

जयपुर। राहुल गांधी को मानहानि केस (Rahul Gandhi Defamation Case) में दोषी करार देने और उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन…

image 2023 03 25T145935.414 | Sach Bedhadak

जयपुर। राहुल गांधी को मानहानि केस (Rahul Gandhi Defamation Case) में दोषी करार देने और उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन के मोड पर आ गई है। पूरे देश में पार्टी भाजपा के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी। इसी क्रम में राजस्थान कांग्रेस ने कल यानी 26 मार्च को सभी जिला कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन का आह्वान किया है।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने एक लेटर जारी करते हुए सभी जिला प्रमुखों को आदेश दिए हैं कि केंद्र सरकार की तानाशाही और भाजपा की साजिश के चलते राहुल गांधी की जो लोकसभा की सदस्यता रद्द की गई है, इसके खिलाफ सभी जिला कांग्रेस मुख्यालय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे। यह सत्याग्रह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

रामलीला मैदान में भी प्रस्तावित है विशाल जनसभा

बता दें कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर जयपुर के रामलीला मैदान पर एक बड़ी सभा प्रस्तावित है। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। हालांकि इस कार्यक्रम की तारीख वैसे तो 27 मार्च बताई गई थी लेकिन अभी तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।

पूरे देश में जन आंदोलन करेगी कांग्रेस

वहीं कल ही कांग्रेस ने यह ऐलान कर दिया था कि वह केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ पूरे देश में जन आंदोलन चलाएगी और सत्याग्रह करेगी। वह पूरे देश में हर घर को बताएगी कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आवाज उठाने का नतीजा क्या होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *