पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया बने राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष, NSUI के रह चुके हैं प्रदेश अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान यूथ कांग्रेस को उसका नया अध्यक्ष मिल गया है। अध्यक्ष के रूप में पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया ने बाजी मारते हुए इस पद…

image 2023 05 12T182837.049 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान यूथ कांग्रेस को उसका नया अध्यक्ष मिल गया है। अध्यक्ष के रूप में पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया ने बाजी मारते हुए इस पद पर अपना कब्जा जमा लिया है। अभिमन्यु पूनिया टॉप 4 प्रत्याशियों में से अध्यक्ष पद के लिए एक प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

230079 वोट मिले पूनिया को

वोटों की गिनती में अभिमन्यु पूनिया को 230079 वोट मिले हैं। वोटिंग में दूसरे नंबर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुधींद्र मुंड रहे, जिन्हें 197000 वोट मिले। यशवीर सूरा तीसरे नंबर पर रहे। वोटिंग के बाद यूथ कांग्रेस कमेटी ने अभिमन्यु पूनिया की जीत का ऐलान कर दिया।

पायलट के हैं प्रबल समर्थक

बता दें कि अभिमन्यु पूनिया सचिन पायलट के प्रबल समर्थक हैं। साल 2017 में उन्होंने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जीता था। जिसके बाद में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए थे लेकिन साल 2020 में सचिन पायलट की बगावत के बाद अभिमन्यु पूनिया को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *