राजस्थान AAP की नई कार्यकारिणी घोषित, केसर काठात और कीर्ति पाठक बने प्रदेश उपाध्यक्ष

अजमेर। आम आदमी पार्टी की राजस्थान की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिसमें अजमेर के केसर काठात और कीर्ति पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया…

image 2023 04 27T132057.191 | Sach Bedhadak

अजमेर। आम आदमी पार्टी की राजस्थान की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिसमें अजमेर के केसर काठात और कीर्ति पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि रवि बालोटिया को अजमेर शहर अध्यक्ष और अक्षय सिंह रावत को देहात अध्यक्ष नियुक्त किया है। आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक, आप राजस्थान चुनाव प्रभारी और दिल्ली के द्वारका विधायक विनय मिश्रा, आम आदमी पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। अजमेर के आशागंज स्थित हासी बाई धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर यह जानकारी दी गई।

1500 पदाधिकारियों की घोषणा

आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने संगठन निर्माण के बाद विस्तार करते हुए प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर पर राजस्थान में लगभग 1500 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की है। अजमेर जिला में जिला स्तर पर हर मोर्चे के अध्यक्ष सहित ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। संगठन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्दी ही हम बूथ स्तर तक अपने संगठन का कार्य पूर्ण कर लेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह प्रदेश में सक्रिय रूप जनता के बीच जाकर लोगों से संवाद कर रही है। उसमें जनता का इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है कि वहां से सैकडों कार्यकर्ता हर रोज पार्टी से जुड रहें है। अरविन्द केजरीवाल के मॉडल ऑफ गवर्नेंस को जनता के द्वारा सराहा जा रहा है और लगातार जनता के सहयोग के द्वारा आम आदमी पार्टी का कारवां बढ रहा है।

त्रिवेंद्र पाठक को अजमेर लोकसभा की जिममेदारी

ऐसे में आम आदमी पार्टी ने अजमेर लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी त्रिवेन्द्र पाठक को सौंपी है तो अजमेर शहर की कमान रवि बालोटिया एवं देहात की बागडोर अक्षयराज सिंह रावत को दी है। आम आदमी पार्टी की केंद्रीय टीम ने अजमेर द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों को देखते हुए अजमेर ज़िले से प्रदेश संगठन में भी महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं।

अजमेर से दो प्रदेश उपाध्यक्ष

राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी में अजमेर से दो उपाध्यक्ष केसर काठात व कीर्ति पाठक को स्थान दिया गया है। अजमेर दक्षिण के पूर्व प्रत्याशी पंकज जटिया को प्रदेशाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष मीना त्यागी को महिला शक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व संभाग प्रभारी दीपक गुप्ता को विधिप्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव, पूर्व जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ गोपाल को विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष, अजमेर उत्तर के रमेश टेहलानी जी को प्रदेश उपाध्यक्ष, नसीराबाद के एक युवा साथी कार्यकर्ता सुहैल अहमद कुरैशी को प्रदेश सोशियल मीडिया कॉर्डीनेटर बनाया गया है। पाठक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए आह्वान किया।

( रिपोर्ट- नवीन वैष्णव )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *