नागौर में बुजुर्ग महिला के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, नशे के लिए दो दोस्तों ने की हत्या और लूट

नागौर। राजस्थान के नागौर में बुजुर्ग महिला के ब्लाइंड मर्डर का महज 3 दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियो…

New Project 2023 06 05T131453.958 | Sach Bedhadak

नागौर। राजस्थान के नागौर में बुजुर्ग महिला के ब्लाइंड मर्डर का महज 3 दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। मामला नागौर जिले के मेड़ता शहर का है। डीएसपी नरेंद्र मीणा ने बताया कि मेड़ता शहर के कोमल नगर निवासी छोटी देवी (65) पत्नी लिखमाराम सोनी की तीन दिन पहले हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के 36 घंटे बाद हत्यारों को पकड़ लिया है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में शिव कॉलोनी मेड़ता सिटी निवासी अनिल (29) पुत्र भंवरलाल रावणा राजपूत और शीतला माता मंदिर के पास मेड़ता सिटी निवासी ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश (33) पुत्र संपत भांड को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात करना कबूल किया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन नशेड़ी है। दोनों आरोपी मृतका के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर रहते थे। मृतक बुजुर्ग महिला के घर के पास ही रहने की वजह से वह कभी-कभार उसके घर भी आया-जाया करते थे। ऐसे में वह बुजुर्ग महिला के परिचित थे। दोनों आरोपी आपस में दोस्त है। दोनों ने वारदात से करीब 15 दिन पहले ही महिला को मारकर सोने के गहने लूटने का प्लान बना लिया था।

पहले गला दबाया, फिर चाकू से गला रेता…

सीआई भजनलाल ने बताया कि दोनों युवक वारदात वाले दिन बुजुर्ग महिला के घर गए थे। तब तक महिला खाना खा चुकी थी। दोनों परिचित थे तो महिला ने दोनों को खाना भी परोसा था। इस दौरान घर में टीवी और कूलर चल रहे थे। इस बीच दोनों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला का पहले तौलिए से गला घोंट दिया। फिर उन्होंने रसोई से चाकू लाकर उसका गला भी रेत दिया। इसके बाद दोनों महिला के गले में पहना 7 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, 9 ग्राम सोने के झूमके, 140 ग्राम चांदी की पायजेब, 4 ग्राम सोने की अंगूठी लेकर चले गए। इस दौरान एक सोने का झूमका घर पर ही गिर गया था।

New Project 2023 06 05T131525.923 | Sach Bedhadak

आरोपियों ने हत्या के बाद की थी शराब पार्टी…

मेड़ता रोड थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल और ओमप्रकाश दोनों आदतन नशेड़ी है। दोनों कोई काम धंधा नहीं करते थे। नशे के लिए दोनों आरोपियों को पैसों की भी जरूरत थी। इसीलिए दोनों ने बुजुर्ग महिला की हत्या का प्लान बनाया और फिर दोपहर के समय वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात के बाद शराब पार्टी की थी।

पुलिस ने ऐसे किया हत्या का खुलासा…

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बुजुर्ग महिला ने हत्या से पहले खाना खाया था। वहीं वारदात स्थल पर पुलिस को थाली में परोसा हुआ खाना मिला। ऐसे में पुलिस को इस बात का तो यकीन हो गया था कि महिला की हत्या किसी परिचित ने ही की है। हत्या करने से पहले वह जरूर घर आए होंगे तो महिला ने उन्हें खाना परोसा होगा। वारदात के बाद ही पुलिस ने आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की ताकी कोई सुराग मिल सकें। वहीं पुलिस ने जब आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी हत्या वाले दिन महिला के घर जाते देखा था। ऐसे में पुलिस को दोनों पर शक यकीन में बदल गया। जब अलग-अलग बैठाकर आरोपियों से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पति और बेटे का निधन, दोनों बेटियों हो चुकी है शादी

बता दें कि बुजुर्ग महिला के पति लिखमाराम सोनी का 7-8 साल पहले निधन हो गया था। इसके कुछ साल बाद उसके पुत्र की भी मौत हो गई। उसके दो बेटियां है। दोनों की शादी हो चुकी है। एक बाड़मेर और दूसरी बेटी मेड़ता शहर में ही रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *