विधायकों लॉबी बनाने में जुटे, पहले तो विधायक नहीं मान रहे थे, अब पार्षदों में भी ठनी

आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के विधायकों को परंपरागत वोटर्स को साधने के लिए बहुत जुगत लगानी पड़ रही है। हेरिटेज क्षेत्र के विधायक जिन पार्षदों के पहले महापौर बनाने के खिलाफ थे, अब वे उनके लिए लॉबिंग करते हुए दिख रहे हैं।

saumya gurjar | Sach Bedhadak

जयपुर। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के विधायकों को परंपरागत वोटर्स को साधने के लिए बहुत जुगत लगानी पड़ रही है। हेरिटेज क्षेत्र के विधायक जिन पार्षदों के पहले महापौर बनाने के खिलाफ थे, अब वे उनके लिए लॉबिंग करते हुए दिख रहे हैं। दरअसल मुनेश गुर्जर के निलंबन के बाद से खाली पड़ी सीट पर मुस्लिम महिला पार्षद को कार्यवाहक महापौर बनाने के लिए मुस्लिम समुदाय लगातार मांग कर रहा है, ऐसे में अपने परंपरागत वोटर्स को साधने के लिए विधायकों ने भी इसके लिए लॉबी बनानी शुरू कर दी है, लेकिन अब तीन मुस्लिम महिला पार्षदों की दावेदारी ने विधायकों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। इन तीनों पार्षदों के लिए अलग-अलग समाज संगठन भी विधायकों से उनका पक्ष रख रहे हैं। तीनों के गुट अलग होने के कारण काफी समय बाद भी कार्यवाहक महापौर की घोषणा नहीं हो पा रही है। कोई भी कांग्रेस विधायक परम्परागत वोटर्स को नाराज करना नहीं चाह रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-रक्षाबंधन पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति! भाई-बहन के अमर स्नेह की ‘डोर’ पर दिनभर भद्रा का साया

शहर की चारों सीटों पर मुस्लिम वोटर्स का दबदबा

जयपुर शहर में हेरिटेज नगर निगम से जुड़ी हुई चार विधानसभा आती हैं, जिनमें किशनपोल, आदर्शनगर, हवामहल और सिविल लाइंस हैं। प्रमुख रूप से किशनपोल में मुस्लिम समुदाय के करीब 86 हजार वोटर्स हैं, हवामहल और आदर्शनगर में एक लाख और सिविल लाइंस में करीब 25 हजार वोटर्स है। सभी क्षेत्र में मुस्लिम वोटर्सविधायकों के लिए जीत-हार के समीकरण बिगाड़ सकते हैं। पहली बार हेरिटेज निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद भी कई मुस्लिम समाज संगठनों ने पार्टी के सामने मुस्लिम महापौर बनाने की मांग रखी थी, लेकिन उस समय विधायक ने मुस्लिम महापौर बनाने के पक्ष में नहीं थे।

हेरिटेज में समारोह नहीं ग्रेटर में लगाई मेहंदी

कार्यवाहक महापौर नहीं बनाने का खमियाजा इस बार हेरिटेज निगम की महिला कर्मचारियों और पार्षदों को भी उठाना पड़ रहा है। इस बार निगम की ओर से तीज महोत्सव नहीं मनाया गया, जिसके कारण शुक्रवार को महिला कर्मचारियों में मायूसी सी छाई रही। दरअसल पिछली बार हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर ने महिलाओं के लिए तीज महोत्सव का आयोजन किया था। ग्रेटर
निगम में महिलाओं के लिए दो दिवसीय तीज महोत्सव का आयोजन जेके के में किया गया है। शुक्रवार को सिंजारा पर्व के अवसर पर महिलाओंने मेहंदी लगवाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

अब पार्षदों की गुटबाजी से अटका मामला

विधायकों के लिए यहीं परेशानी खत्म नहीं हुई है। अब जब सभी विधायक मुस्लिम महिला पार्षद को महापौर बनाने के लिए राजी हैं तो पार्षदों के लिए बन रही अलग लॉबी उन्हें परेशानी में डाल रही है। किशनपोल से आने वाली रेशमा बेगम कु रेशी महापौर बनाने के लिए कुरेशी समाज लॉबी बना रहा है। कु रेशी समाज के प्रमुख लोगों ने इसके लिए विधायक अमीन कागजी से भी मुलाकाात की है।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान फतेह का प्लान….200 विधानसभा सीटों पर दूसरे राज्यों के MLAs से रिपोर्ट तैयार करवाएगी BJP

गौरतलब है कि मुस्लिम समुदाय में कुरेशी समाज का वोटबैंक सबसे ज्यादा आता है। वहीं, किशनपोल की ही नसरीन बानो के लिए रंगरेज समाज दबाव बना रहा है। साथ ही आदर्शनगर विधायक रफीक खान भी नसरीन के पक्ष में समर्थन दे चुके हैं। इधर, आदर्शनगर से आने वाली राबिया बहन गुडएज के लिए भी कुरेशी समाज भी लॉबी कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ पार्षद और विधायक अमीन कागजी भी राबिया के लिए समर्थन दे चुके हैं।

निगम में बोर्ड बनाने के लिए कांग्रेस ने पहले तुष्टिकरण करते हुए परिसीमन कर दिया था। अब भी ये विधायक महापौर बनाने के लिए आपस में लड़ रहे है। कार्यवाहक महापौर के लिए कांग्रेस में योग्य उम्मीद्वार नहीं मिल रहा है। शहर की जनता विकास को तरस रही है। जनता इन्हें सबक सिखाएगी। अरुण चतुर्वेदी, भाजपा नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *