MLA दिलावर के बेटे पर थप्पड़ मारने…जिला संगठन पर वसूली का आरोप, चुनाव से पहले BJP में बवाल

भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की विवादित टिप्पणियां और आरोपों के सिलसिलों के बाद पार्टियों के नेताओं की तल्खी मंच से सामने आ रही हैं।

image 2023 09 21T083854.599 | Sach Bedhadak

जयपुर। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ही राजनीतिक बवाल देखने को मिल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की विवादित टिप्पणियां और आरोपों के सिलसिलों के बाद पार्टियों के नेताओं की तल्खी मंच से सामने आ रही हैं। भाजपा की परिवर्तन यात्राओं में कार्यकर्ता और नेता आपस में एक दूसरे से भिड़ रहे हैं। वहीं टिकट मांगने की दौड़ में शामिल कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी व दावेदार भी एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं। 

रामगंजमंडी में बुधवार को भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा (BJP Parivartan Sankalp Yatra) के दौरान भी ऐसा ही विवाद व विडियो सामने आया। भाजपा कार्यकर्ता संजय श्रृंगी ने विधायक मदन दिलावर के बेटे पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। वहीं पूर्व मंत्री राम किशोर मीणा ने परिवर्तन यात्रा में संगठन के नाम पर वसूली के आरोप लगाते हुए भाजपा चुनाव प्रभारी को पत्र लिखा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ थप्पड़ का वीडियो 

कोटा में चल रही भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा बुधवार को रामगंजमंडी पहुंची। यहां पार्टी के ही दो गुटों में विवाद की स्थिति बन गई, जिसमें वर्तमान विधायक मदन दिलावर के पुत्र पर एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने का आरोप लगा। सुकेत थाने के एसएचओ विष्णुसिंह का कहना है कि पोस्टर लगाने को लेकर विवाद हुआ था।

इसका वीडियो सामने आया है, लेकिन अभी किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। वीडियो में पवन दिलावर थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि चंद्रकांता मेघवाल के कार्यकर्ता से पवन का पोस्टर लगाने की बात पर विवाद हुआ था। इस पर पवन ने मंच पर ही इस कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद हुआ और फिर बाद में पुलिस ने बीच बचाव किया।

भाजपा से टिकट मांगने वाले दावेदारों से लिए पैसे: मीणा 

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में रुपयों की वसूली को लेकर पूर्व मंत्री राम किशोर मीणा ने राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखा है। मीणा ने पत्र में लिखा कि मेरी जानकारी में आया है कि भाजपा से टिकट मांगने वाले दावेदारों से जिला संगठन द्वारा 1 लाख, 50 हजार और कई विधानसभाओ से 25-25 ह ं जार रुपए संगठन के निर्देश के नाम पर लिए जा रहे हैं। सिकराय में 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए प्रति आवेदक से लिए गए हैं। दौसा 22 दावेदारों से 25-25 हजार लिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें:-मेट्रो ट्रेन का दायरा बढ़ेगा…पार्किंग की समस्या भी होगी दूर, गहलोत आज देंगे ₹1,450 करोड़ की 6 सौगातें