सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 3 पत्नियां, दूसरी पत्नी का दावा, किसी से भी फेरे लेकर शादी नहीं की

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case : राजधानी जयपुर में 5 दिसंबर को दो हमलावरों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी…

New Project 2023 12 10T113634.832 | Sach Bedhadak

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case : राजधानी जयपुर में 5 दिसंबर को दो हमलावरों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। दो बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की। गोगामेड़ी की हत्या के 5 दिन बाद एक महिला जयपुर में मीडिया के सामने आई है। महिला ने बताया कि वह गोगामेड़ी की दूसरे नंबर की पत्नी सपना सोनी है। महिला का कहना है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोपियों को सजा मिलेगी, तभी न्याय मिलेगा।

सपना सोनी ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के एक नहीं, तीन पत्नियां हैं। सपना सोनी ने बताया कि गोगामेड़ी की पहली पत्नी शकुंतला चौधरी है। वह गोगामेडी की दूसरी पत्नी है, जबकि तीसरी पत्नी शीला कंवर है। सपना सोनी का कहना है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के शीला कंवर से दो बेटियां ही नहीं, बल्कि उनसे एक बेटा भी है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने तीनों महिलाओं से समाज-परिवार के सामने फेरे लेकर शादी नहीं की। तीनों ने अपनी मर्जी से गोगामेड़ी के साथ रहना स्वीकार किया है। तीनों के आपस में नहीं बनने के कारण अलग-अलग रहती हैं।

सपना सोनी का कहना है कि गोगामेड़ी के 200 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन्हें रुपए नहीं, न्याय चाहिए। गोगामेड़ी के हत्यारों को फांसी दी जानी चाहिए। सोनी का कहना है कि शीला कंवर राजपूत समाज से होने के कारण उसका सपोर्ट किया जा रहा है। वे भी आंदोलन के समय बाहर आ सकती थी। गोगामेड़ी की हत्या किस कारण से की गई, आरोपियों को सजा मिलेगी तभी न्याय मिलेगा।

New Project 2023 12 10T113003.199 | Sach Bedhadak

पुलिस ने दोनों शूटर्स को किया गिरफ्तार…

पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस ने शूटर्स रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को शनिवार देर रात चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों शूटर्स को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर जयपुर ले आई है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। ऐसे में यह तो साफ है कि पूछताछ में ये राज खुल जाएगा कि आखिर शूटर्स ने गोगामेड़ी की हत्या क्यों की थी? फिलहाल, आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच जयपुर के श्याम नगर थाने ले जाया जा रहा है। इधर, पुलिस आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा करेगी। बता दें कि अल्टीमेटम के 72 घंटे बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को घर में घुसकर मारी थीं गोलियां…

बता दें कि जयपुर में बीते 5 दिसंबर को दोपहर करीब 1:12 बजे दो हमलावरों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। घटना के दौरान गोगामेड़ी के साथ मौजूद गार्ड अजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के दौरान हमलावरों ने अपने साथ आए नवीन शेखावत को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, घर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी…

घटना के बाद गैंगस्टर हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। रोहित गोदारा के नाम से बने फेसबुक पेज पर पोस्ट में लिखा- राम राम, सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बरार। भाइयों आज यह जो सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हुई है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। भाइयों मैं अपको बताना चाहता हूं कि ये हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था। उनको मजबूत करने का काम करता था। रही बात दुश्मनों की तो वह अपने घर की चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें। जल्दी उनसे भी मुलाकात होगी।

कौन थे गोगामेड़ी…

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इससे पहले लंबे समय तक राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े रहे थे। विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था।

करणी सेना से अलग होकर बना था संगठन…

गौरतलब है कि साल 2006 में सबसे पहले करणी सेना बनी थी। इसके बाद लोकेंद्र सिंह कालवी ने अलग संगठन राजपूत करणी सेना बनाया था। साल 2012 में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्री राजपूत करणी सेना का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन बाद में कालवी और गोगामेड़ी में विवाद हो गया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने 2017 में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना है। वहीं सुखदेव सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नाम का संगठन संभाल रहे थे।