दहेज के लिए पति बना हैवान, पत्नी को कुएं में धकेलकर लटका दी रस्सी, फिर बनाता रहा वीडियो

दहेज के लिए पति बना हैवान, पत्नी को कुएं में धकेलकर लटका दी रस्सी, फिर बनाता रहा वीडियो

New Project 2023 09 07T164656.001 | Sach Bedhadak

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले से पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज के लिए एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। पति ने अपनी पत्नी को पानी से भरे कुएं में धकेल दिया और सहारे के लिए एक रस्सी डाल दी। बेरहम पति इतने पर भी नहीं रुका। वह घाट पर खड़ा होकर जान की भीख मांगती पत्नी का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करता रहा। इसके बाद घटना का वीडियो बनाकर ससुरालवालों को भेज दिया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। 40 सेकंड के इस वीडियो में महिला खुद को बचाने के लिए गुहार लगाती दिख रही है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद थाना इलाके के किरखेड़ा की है। जावद थाना पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले राकेश कीर का विवाह करीब तीन साल पहले राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की निवासी उषा के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही रामचंद्र अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। तरह तरह की यातनाएं देने लगा। ऐसे में करीब 10 दिन पहले पति ने क्रूरता और बर्बरता की हद की पार कर दी।

बाद में परिवारवालों के हस्तक्षेप के बाद महिला को बाहर निकाला गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने पीहर जाकर पिता को आपबीती सुनाई। बाद में पुलिस को वीडियो बताया गया। जिसके बाद जावद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

जावद थाना एसआई असलम पठान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने के मामले में मामला दर्ज किया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *