कन्हैया के जन्मोत्सव की धूम…सांवलिया सेठ मंदिर में 1000 ड्रोन से कराएंगे श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन

प्रदेशभर में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की भव्य तैयारियां की गई हैं। मंदिरों में कन्हैया का जन्मोत्सव मनाने के लिए भक्त आतुर हैं।

image 52 | Sach Bedhadak

Janmashtami 2023 : चित्तौड़गढ़। प्रदेशभर में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की भव्य तैयारियां की गई हैं। मंदिरों में कन्हैया का जन्मोत्सव मनाने के लिए भक्त आतुर हैं। इसी कड़ी में चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में गुरुवार को जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें ड्रोन शो का भव्य आयोजन होगा। इस दौरान आसमान में श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित मनोहारी झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रात के 10 बजे ड्रोन शो शुरू होगा जो कि 12 बजे तक चलेगा।

image 51 | Sach Bedhadak

इस शो से पहले मंगलवार रात को रिहर्सल की गई। इसमें आसमान में बनी कृष्ण आकृतियों ने लोगों का मन मोह लिया। लोग अपने- अपने घरों से बाहर आ गए और मोबाइल में वीडियो बनाने लगे। ड्रोन शो में करीब 1000 ड्रोन के जरिए आसमान में 12 रचनाएं (फॉर्मेशंस) बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखाई जाएंगी। इन रचनाओं के साथ म्यूजिक को भी सिंक किया जाएगा।

बाल लीलाओं से गीता ज्ञान तक की दिखेगी रचनाएं 

ड्रोन शो के दौरान श्रीकृ ष्ण के बचपन से लेकर गीता ज्ञान तक की सभी रचनाएं दिखाई जाएगी। इन रचनाओं में  टोकरी में कृष्ण को यमुना नदी पर करवाते पिता वासुदेव, माखन चुराते गोपाल, मुख में ब्रह्मांड दर्शन, शेषनाग पर नृत्य, अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाते श्रीकृष्ण, बांसुरी बजाते, राधा-कृष्ण झूला झूलते, अर्जुन को गीता ज्ञान देते हुए झांकियां दिखेगी।

वृंदावन के रॉक बैंड की भी होंगी प्रस्तुतियां 

आज रात करीब 10.30 बजे वृंदावन के माधव रॉक बैंड द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। रात 12 बजे कान्हा के जन्म समय पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान जन्म आरती होगी और उसके बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी। एडीएम और मंदिर मंडल के सीईओ अभिषेक गोयल ने बताया कि मेड-इन-इण्डिया स्वार्म टेक्नोलॉजी की ओर से ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। इस ड्रोन शो में एक हजार ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ाएं जाएंगे। 

आसमान में आकृतियां देख घरों से बाहर निकले लोग, बनाए वीडियो 

मंगलवार रात हुई ड्रोने शो की रिहर्सल के दौरान आसमान में जैसे ही लोगों ने रंग-बिरंगी आकृतियां देखी तो घरों से बाहर आए गए। कई लोग घरों की छतों पर पहुंच गए। लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कै मरे में कै द कर लिया। वहीं लोग वीडियो भी बनाते रहे और सोशल मीडिया पर डाल दिया। सांवरा सेठ के नाम से ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद लोगों का उत्साह देखते ही बना। आसमान में ड्रोन के जरिए बन रही आकृतियों को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

खाटू में मनेगा जन्माष्टमी का पर्व

इधर, सीकर जिले के खाटूधाम में श्याम बाबा मंदिर में भी आज कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर को विद्युत रोशनी से सजाया गया है। गुरुवार रात्रि 9:30 बजे मंदिर के पट बंद किए जाएं गे। इस दौरान बाबा श्याम का पंचामृत से स्नान करवाया जाएगा और विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 12 बजे विशेष आरती के साथ मंदिर के पट खुलेंगे और श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। विशेष आरती के साथ ही पंजीरी, चरणामृत व फलों का प्रसाद वितरित किया जाएगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करके खुशहाली की कामना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *