कांग्रेस का मिशन रिपीट… सभी 8 कमेटियों की घोषणा, जानें-किस कमेटी में कौन शामिल?

कांग्रेस प्रदेश में अपने मिशन रिपीट को लेकर पूरी तरह से जुट गई है।

image 53 | Sach Bedhadak

Rajasthan Assembly Election 2023 : जयपुर। कांग्रेस प्रदेश में अपने मिशन रिपीट को लेकर पूरी तरह से जुट गई है। एक बार फिर कांग्रेस राजस्थान की सत्ता हासिल करे इसके लिए एआईसीसी ने बुधवार को विधानसभा चुनावों लिए आठ चुनावी कमेटियों की घोषणा कर चुनावों के लिए तमाम दिग्गजों की जिम्मेदारी तय कर दी है। 

एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को सभी कमेटियों में शामिल नेताओं की सूची जारी की। इन कमेटियाें में कोर कमेटी, को- ऑर्डिनेशन कमेटी, कैंपेन, मेनिफेस्टो, स्ट्रैटेजिक, मीडिया एंड कम्युनिकेशन एवं प्रोटोकॉल तथा पब्लिसिटी एंड पब्लिकेशन समिति शामिल है। इन कमेटियों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गई है। 

कोर कमेटी का कन्वीनर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को बनाया गया है। इसमें गहलोत व पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा शामिल किए गए हैं। मीडिया एंड कम्युनिकेशन समिति की अध्यक्ष ममता भूपेश और पब्लिसिटी एंड पब्लिकेशन समिति का जिम्मा मुरारी लाल मीणा को सौंपा गया है।  

किस कमेटी में कौन शामिल

कोर कमेटी: सुखजिंदर सिंह रंधावा कन्वीनर बनाए गए हैं। उनके साथ नौ सदस्यों में सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी और गोविंद राम मेघवाल को शामिल किया है। 

को-ऑर्डिनेशन कमेटी: अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, भंवर जितेंद्र, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश, गिरिजा व्यास, नारायण सिंह, डॉ. बी डी कल्ला, डॉ. चंद्रभान, रघुवीर सिंह मीणा, नमो नारायण मीणा, रघु शर्मा, हेमाराम चौधरी, परसादी लाल मीणा, उदयलाल आंजना, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, भंवर सिंह भाटी, ताराचंद भगोरा, शांति धारीवाल, गुरमीत सिंह कु न्नर, मंजू मेघवाल, महेंद्र चौधरी और दिनेश खोडनिया समेत 26 सदस्य बनाए गए हैंं।

कैंपेन कमेटी: कैंपेन कमेटी में गोविंद राम मेघवाल को चेयरपर्सन बनाया गया है। इसमें अशोक चांदना कन्वीनर हैं तथा राजकुमार शर्मा, दानिश अबरार, चेतन डूडी, प्रताप सिंह खाचरियावास, रामलाल जाट, कृष्णा पूनिया, गणेश घोघरा, रामलाल मीणा, वैभव गहलोत, महेंद्र गहलोत, घनश्याम मेहर, गजेंद्र सिंह सांखला, किशनलाल, जगदीश श्रीमाली, राखी गौतम, हेमसिंह शेखावत, अभिषेक चौधरी, यशवीर शूरा और नीतू कुमारी भाटी को शामिल किया गया हैं। 

मेनिफेस्टो समिति: सीपी जोशी मेनिफेस्टो समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसमें नीरज डांगी, गौरव वल्लभ, टीकाराम मीना, पुखराज पाराशर, निरंजन आर्य, विजेंद्र सिंह सूपा, परेश व्यास, जाकिर हुसैन, कुलदीप सिंह पूनिया, शेर सिंह सूपा, गिरिराज गर्ग, जीएस बाफना, रूप सिंह बारहठ, पीएस वर्मा, जगदीश चंद्र जांगिड़, सीताराम लाम्बा, डॉ. पीएस त्रिवेदी, हिम्मत सिंह गुर्जर, सुनील परिहार और वंदना मीणा को शामिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:-कन्हैया के जन्मोत्सव की धूम…सांवलिया सेठ मंदिर में 1000 ड्रोन से कराएंगे श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *