झालावाड़ में नाबालिग छात्रा से हैवानितय, चार आरोपियों ने सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ में नाबालिग स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। चार नाबालिगों ने छात्रा से दोस्ती कर बारी-बारी से दुष्कर्म…

New Project 2024 01 26T180559.389 | Sach Bedhadak

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ में नाबालिग स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। चार नाबालिगों ने छात्रा से दोस्ती कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने चारों आरोपियों के खिलाफ गंगधार थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को डिटेन कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि गंगधार थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की (16) ने अपने परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लड़की ने चार लड़कों के खिलाफ रेप करने का मामला दर्ज करवाया है। लड़की ने शिकायत में बताया कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। एक साल पहले उसकी एक लड़के (17) से दोस्ती हुई थी। अरोप है कि कुछ दिन पहले वह नदी किनारे घूमने के लिए निकली थी। छात्रा के नदी पर नहाने के दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

वीडियो बनाने के बाद वह लड़का उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। गुरुवार दोपहर को आरोपी लड़के ने उसे फोन कर धमकाया और मिलने के लिए बुलाया। लड़की के मिलने जाने पर लड़के के साथ तीन और लड़के थे। वो तीनों लड़के भी नाबालिग हैं और इनकी उम्र 17 साल है। वीडियो बनाने वाले लड़के ने लड़की को गाड़ी में बैठाया। वहीं तीनों दोस्त दूसरी गाड़ी में बैठ गए। यहां से चारों लड़के उसे जंगल की तरफ सूनसान जगह पर ले गए।

यहां पर चारों लड़के उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो उसे वीडियो दिखाया और वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद चारों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रेप करने के बाद चारों लड़के वहां से चले गए। पीड़िता पैदल अपने घर पहुंची और माता-पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता ने चारों आरोपियों के खिलाफ गंगधार थाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने चारों लड़कों को डिटेन कर लिया है। पुलिस चारों लड़कों से पूछताछ कर रही है।

झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने गंगधार थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को डिटेन कर लिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि झालावाड़ जिले में बीते एक माह में गैंगरेप की दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पूर्व भी झालावाड़ के सदर थाना क्षेत्र में कचरे में से कचरा बीनने निकली एक महिला के साथ दो नाबालिक युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को निरुद्ध कर कार्रवाई की थी।