राजस्थान में पूर्व MLA ने किया सुसाइड, दोनों हाथों की नसें काटी…CP जोशी की नामांकन सभा में भी आए थे

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मांडलगढ़ से पूर्व विधायक विवेक धाकड़ (47)…

Former MLA Vivek Dhakad Committed Suicide In Bhilwara | Sach Bedhadak

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मांडलगढ़ से पूर्व विधायक विवेक धाकड़ (47) ने गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर में दोनों हाथ की नसें काट लीं। इसके बाद उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने सुसाइड का कारण पारिवारिक कलह बताया है। पुलिस ने बताया कि घरेलू तनाव के कारण विवेक ने सुबह अपने दोनों हाथों की नसें काट ली थीं। घटना के समय उनके पिता कन्हैया लाल धाकड़ मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। वे आए तब आराम कुर्सी पर विवेक की गर्दन लुढ़की हुई थी। हाथ से खून बह रहा था। इसके बाद विवेक को आनन-फानन में हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2019 के उप चुनाव में चुने गए थे विधायक

विवेक धाकड़ 2019 के उप चुनाव में मांडलगढ़ से विधायक चुने गए थे। राजस्थान में साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में विवेक धाकड़ भाजपा के गोपाल शर्मा से हार गए थे।

सीपी जोशी की नामांकन सभा में भी आए थे विवेक धाकड़

पूर्व विधायक विवेक धाकड़ बुधवार को कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सीपी जोशी के नामांकन के दौरान कलेक्टर कार्यालय में मौजूद थे। वो जोर-शोर से प्रचार कर रहे थे। गुरुवार सुबह भीलवाड़ा के विवेक विहार स्थित अपने आवास पर उनके सुसाइड करने से हर कोई हैरान है। पुलिस ने पूर्व विधायक के शव को भीलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रखवाया है।