धौलपुर में BJP कार्यालय के बाहर दो पक्षों में झगड़े के बाद हुई फायरिंग, अंदर चल रहा था सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीजेपी कार्यालय के बाहर फायरिंग की घटना हुई। पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)…

firing took place outside the bjp office in dholpur | Sach Bedhadak

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीजेपी कार्यालय के बाहर फायरिंग की घटना हुई। पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अध्यक्ष और किसान मोर्चा के अध्यक्ष के बीच हुए विवाद के बाद रविवार शाम धौलपुर भाजपा कार्यालय पर फायरिंग हो गई।

जिस समय ये वारदात हुई उस समय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत भी मौजूद थे। रविवार को भाजपा कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे कार्यालय के बाहर दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने हो गए। जहां दोनों पक्षों के बीच फायरिंग और मारपीट की घटना हुई। घटना के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी भाटा चले।

बताया जा रहा है कुछ दिन पहले पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अध्यक्ष और किसान मोर्चा के अध्यक्ष के बीच नोंक-झोंक हुई थी। वहीं रविवार शाम को इस मामले को लेकर एक बार फिर तूल पकड़ लिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग और मारपीट में भाजयुमो जिला अध्यक्ष सहित तीन लोग घायल हो गए।

फायरिंग में भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया के अलावा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेद्र उर्फ मंगे कंसाना के भाई रामकेश उर्फ रमुआ को पेट में गोली लगी है। घटना में सतीश नाम का युवक भी घायल हुआ है। घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फायरिंग की सूचना पर एसपी सुमित मेहरड़ा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दो थानों का पुलिस जाब्ता तैनात किया है।