शिक्षा मंत्री की अपराधियों को दो टूक, रेप, दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर’

Education Minister Madan Dilawar : भजनलाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रेप, दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों को कतई बख्शने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने खुली चेतावनी दी है कि आरोपियों की संपत्ति पर सरकारी बुलडोजर चलेगा।

Madan dilawar 1 | Sach Bedhadak

Education Minister Madan Dilawar :राजस्थान के पंचायती राज और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को महिलाओं और बच्चियों के इज्जत पर हाथ डालने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन के मुड में हैं। उनका कहना है कि राजस्थान में माता-बहनों का सम्मान सर्वोपरी है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकत, दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ऐसे लोगों की संपत्तियों को चिन्हित कर बुलडोजर चलाएगी।

सरकारी कार्यालयों में भी हो रहा है अपराध

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि महिलाओं और युवतियों के साथ सरकारी कार्यालयों में भी छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं। सरकारी कार्यालयों में इस तरह के करीब 10% अपराध हो रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को कतई ही नहीं बख्शा जाएगा जो सरकारी कार्यालयों में माता-बहनों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। अपराधरियों के मन में डर बैठना होगा ताकि अपराधी की मां, पत्नी उसे अपराध करने से रोंके।

यह खबर भी पढ़ें:-जनहित के कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं…CM भजनलाल बोले-हर वादे को पूरा करेगी BJP

इतिश्री कर अधिकारी कार्यालय ना छोड़े

मंदन दिलावर ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में कागज डालकर छुट्‌टी जाने की प्रक्रिया को बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि जब छुट्‌टी लिखित में सेक्शन ना हो जाए तब तक कार्यालय न छोड़े। जो भी कर्मचारी, अधिकारी ऐसा करेंगे उनकी अनुपस्थिति लगाई जाएगी। दिलावर ने कहा कि राजपत्रित स्तर के अधिकारी (गजेटेड ऑफिसर) बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय न छोड़े। नियम पहले सरकारी अधिकारियों पर लागू होंगे इसके बाद ही कर्मचारियों पर अप्लाई होंगे।