जालोर में महिला के साथ दोहरा अपराध, बाप ने किया दुष्कर्म, बेटे ने पीड़िता की नाबालिग बेटी को किया अगवा

जालोर। राजस्थान के जालोर में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दोहरा अपराध की घटना सामने आई है। सांचौर क्षेत्र में एक व्यक्ति…

New Project 73 | Sach Bedhadak

जालोर। राजस्थान के जालोर में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दोहरा अपराध की घटना सामने आई है। सांचौर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी के बेटा उसी पीड़िता की नाबालिग बेटी को अगवा कर ले गया। घटना के बाद से आरोपी बाप और उसका बेटा गायब है। अपहरण की घटना के करीब 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नाबालिग का पता नहीं लगा पाई हैं। परेशान होकर पीड़िता के पति ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने बताया कि सांचौर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने जालोर कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 फरवरी को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी गाय बीमार थी। उन्होंने यह बात उसकी जान पहचान वाले सांचौर के बावरला निवासी राजूराम पुत्र भेराराम विश्रोई को बताई।

30 जनवरी को भेराराम ने फोन करके बताया कि जालोर आ जाओं, गाय के उपचार की यहां दवाई बनाता हैं। आरोपी के कहे अनुसार पीड़िता जालोर आ गई। यहां से आरोपी ने अपने साथी डावल निवासी भजनलाल पुत्र विराराम के साथ मिलकर उसे जालोर के गेस्ट हाउस में लेकर गए। पीड़िता का आरोप है कि उसी गेस्ट हाउस में दोनों ने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया। नशीला कोल्ड ड्रिंक पीते ही महिला बेहोश हो गई। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात का अश्लील वीडियो भी बना दिया। 16 फरवरी को पीड़िता ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराकर आरोपियों की गिरफ्तार मांग की हैं।

दुष्कर्म के बाद उसकी बेटी को ले गया आरोपी को बेटा…

वहीं दूसरा केस पीड़िता के पति ने सांचौर थाने में दर्ज करवाया। पीड़िता के पति ने नाबालिग बेटी का अपहरण करने करने का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि बावरला निवासी सुनिल पुत्र राजूराम समेत कुछ जने 2 फरवरी को घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। साथ ही आरोपी घर से गहने एवं नगद रुपए भी लेकर भाग गए हैं। पीड़िता ने एसपी से मुलाकात कर दोनों मामलों की जांच करते हुए न्याय की गुहार लगाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *