जैसलमेर में दंपति ने किया सुसाइड, पेड़ पर एक ही रस्सी से फंदा लगाकर एकसाथ झूले

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में एक दंपति ने सुसाइड कर लिया है। दोनों ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। एकसाथ दो लोगों का…

New Project 2023 07 08T162431.682 | Sach Bedhadak

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में एक दंपति ने सुसाइड कर लिया है। दोनों ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। एकसाथ दो लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची सांगड पुलिस ने मृतकों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखकर परिजनों को जानकारी दी। यह घटना जैसलमेर के मुलाना गांव की है।

पुलिस ने बताया कि मुलाना गांव की सरहद पर पेड़ पर एक युवक-युवती के आत्महत्या करने की जानकारी मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक-युवती के शवों को फंदे से उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखकर परिजनों को जानकारी दी। मृतकों की शिनाख्त पाली के आनंदपुरा कालू निवासी रविंद्र (23) और उसकी पत्नी रेखा (22) के रूप में हुई।

दोनों की डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी। दोनों मूलाना क्षेत्र में काश्त का काम करते थे। पुलिस की जानकारी में सामने आया है कि घरेलू कहासुनी को लेकर दंपति जोड़ा घर निकला था। जिसके बाद दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सांगड पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं मृतकों के परिजनों भी मोर्चरी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। हालांकि, अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

(इनपुट-श्रीकान्त व्यास)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *