दो खेमों में बंटे पार्षद…मेयर विवाद निपटारे के लिए बुलाई बैठक में 56 में से 19 पार्षद ही आए

हेरिटेज निगम के घमासान को शांत करने के उद्देश्य से शहर कांग्रेस की ओर से बुलाई बैठक अनुशासनहीनता की भेंट चढ़ गई। बैठक में हेरिटेज निगम के कांग्रेस के 56 में से 19 पार्षद ही पहुंचे।

New Project 6 | Sach Bedhadak

जयपुर। हेरिटेज निगम के घमासान को शांत करने के उद्देश्य से शहर कांग्रेस की ओर से बुलाई बैठक अनुशासनहीनता की भेंट चढ़ गई। बैठक में हेरिटेज निगम के कांग्रेस के 56 में से 19 पार्षद ही पहुंचे। इससे शहर अध्यक्ष तिवाड़ी बेहद नाराज हुए। उन्होंने संगठन की आगामी बैठकों में इसी तरह से नदारद रहने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। दरअसल मंगलवार को शहर कांग्रेस के अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी की ओर से को बड़ी चौपड़ रामचंद्र जी मंदिर स्थित कार्यालय में हेरिटेज से सभी कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों की बैठक बुलाई थी।

इस बैठक का उद्देश्य हेरिटेज निगम में पार्षदों के बीच चल रही तनातनी को खत्म करना था। इसके लिए संगठन की ओर से सोमवार को ही सभी संगठन के पदाधिकारी और पार्षदों को सूचना भी दी गई थी, लेकिन बैठक में हवामहल विधानसभा के पार्षदों के अलावा शेष विधानसभाओं के इक्के-दुक्के पार्षद ही नजर आए। पार्षदों के नहीं आने के कारण बैठक समय से करीब एक घंटा लेट शुरू हुई।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan: 30 हजार से ज्यादा अंतर से हारे नेताओं के टिकट पर संकट! स्क्रीनिंग कमेटी बैठक में आया सुझाव

समर्थक पार्षदों ने रखी बात

इस बैठक में महापौर मुनेश गुर्जर को भी आना था, लेकिन उनके नहीं आने पर महापौर समर्थित पार्षदों ने ही महापौर और मंत्री प्रताप सिंह विवाद मामले में उनका पक्ष रखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंत्री प्रताप सिंह सियासत कर महापौर को परेशान कर रहे हैं। पार्षदों को घर पर बुला दवाब डाल कर उनके खिलाफ साइन करा रहे हैं, जबकि पार्षदों पर पहला हक संगठन का है। मंत्री का घर पर मीटिंग करना गलत है। बैठक में हवामहल क्षेत्र के सभी पार्षद, आदर्श नगर से उम्रदराज, किशनपोल से आएशा, फरीद कुरेशी, रोहित चांवरिया, आमेर से हनुमान गुर्जर और अंजलि ब्रह्मभट्ट शामिल आए।

निर्दलीय पार्षद हुए मुखर

बैठक के शुरू होते ही निगम में कांग्रेस को समर्थन दे रहे निर्दलीय पार्षद मुखर हो गए। उन्होंने अध्यक्ष तिवाड़ी से पार्षदों को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस को समर्थन देने के ये परिणाम हैं क्या कि हमारा सम्मान करने की जगह एक अधिकारी के कहने पर झूठे केसों में फंसाया गया। उन्होंने कहा कि जब हमने कांग्रेस को निगम में बोर्ड बनाने में मदद की तब हमें समिति का चेयरमैन बनाने का आश्वासन दिया गया था। आधा कार्यकाल बीतने के बाद भी आज तक कोई समिति नहीं बन पाई। अधिकारी विधायकों की शह पर हमारे वार्ड में कोई काम नहीं कर रहे हैं। पार्षद सुनीता मावर के पति गौरी शंकर ने कहा कि विधायक निगम पार्षदों पर दादागिरी कर रहे हैं। पार्षदों के कहने पर कोई काम नहीं हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-गहलोत कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब पार्ट टाइम कर्मियों को सेवानिवृत्ति के परिलाभ

विधायक रफीक खान से मिले मंत्री गुट के 37 पार्षद

मंत्री प्रताप सिंह गुट के 37 पार्षदों ने मंगलवार को आदर्श नगर विधायक रफीक खान से मुलाकात की। पार्षदों ने विधायक रफीक खान से कहा कि जब तक भ्रष्टाचार में लिप्त मुनेश गुर्जर की गिरफ्तारी नहीं हो जाएगी तब तक हेरिटेज नगर निगम के 37 पार्षद नगर निगम की मेयर का सार्वजनिक बहिष्कार जारी रखेंगे। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम हेरिटेज में इस पूरे भ्रष्टाचार के मामले में शामिल पूरी गैंग का खुलासा होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *