‘देश में नफरत फैलाने की कोशिश’ कांग्रेस ने BJP और RSS पर साधा निशाना, कहा-हम इनसे डरने वाले नहीं

राहुल गांधी को ‘नए युग के रावण’ बताए जाने पर कांग्रेस में बीजेपी के प्रति आक्रोश व्याप्त है। राजधानी जयपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने शुक्रवार को भाजपा की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रावण रूप में प्रस्तुत करने के विरोध में विरोध-प्रदर्शन किया।

Rahul Gandhi | Sach Bedhadak

जयपुर। राहुल गांधी को ‘नए युग के रावण’ बताए जाने पर कांग्रेस में बीजेपी के प्रति आक्रोश व्याप्त है। राजधानी जयपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने शुक्रवार को भाजपा की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रावण रूप में प्रस्तुत करने के विरोध में विरोध-प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर एकत्रित हुए और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी वाले देश में नफरत का माहौल बना रहे है। लेकिन, हमने डरने वाले नहीं है और राजस्थान में फिर से सरकार बनाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-Fatehpur Vidhan Sabha : क्या कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगा पाएंगे ओवैसी? समझिए…जातीय समीकरण

पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि आजादी से पहले महात्मा गांधी का रावण का रूप बनाकर दिखाया गया था। जिसका परिणाम ये निकला की नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। गोडसे के मन में इतनी नफरत थी कि उस नफरत की आग ने गांधीजी की हत्या कर दी। कल बीजेपी की ओर से राहुल गांधी को टारगेट करके रावण का चित्र बनाकर देश में एक बार फिर नफरत का वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है। हम सब लोग इसकी निंदा करते है। जिस राहुल गांधी के पिता और दादी देश की एकता के लिए शहीद हो गए, उनके परिवार के सदस्य को रावण बताकर जो नफरत फैलाई जा रही उसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इन लोगों ने क्या तमाशा लगा रखा है और क्या मैसेज देना चाहते है।

आरएसएस पर भी साधा निशाना

डोटासरा ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने आपको राष्ट्रवादी संगठन बताता है। उस आरएसएस का बीजेपी पर पूरा कब्जा होते हुए भी अगर ऐसी बात पर उनकी सहमति है तो फिर इनके लिए जो हम कहते है, वो बात सही है। वो जो अपने लिए कहते है उस पर प्रश्न चिन्ह लगता है। ये लोग चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते है। राहुल गांधी अगर लोगों की आवाज बनकर केंद्र को सचेत कर रहा है तो क्या गुनाह है?

यह खबर भी पढ़ें:-आचार संहिता से पहले फिर खुला ‘जादूगर’ का पिटारा, राजस्थान को मिले 3 नए जिले, 53 जिलों का हुआ राज्य

राजस्थान में फिर बनाएंगे सरकार

उन्होंने कहा कि ईडी-सीबीआई कल की जगह आज ही आए। हम जेलें भरने को तैयार है, डरने वाले नहीं है। निडरता से उनका मुकाबला करने को तैयार है। 2023 में राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और तेलांगना में भी कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। 2024 में इंडिया जीतेगा और एनडीए हारेगा।

तीन राज्यों में हारेगी बीजेपी : खाचरियावास

वहीं, केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि ये तो होगा। सभी राजनीतिक नेताओं को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। अब यह सामान्य हो गया है। इससे बीजेपी को कोई फायदा होने वाला नही है। बीजेपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव हारेगी।