‘ये घबराए हुए हैं..बौखला गए हैं’ गहलोत बोले- इंडिया-भारत की बहस में कर रहे लोगों को गुमराह  

शेखावाटी दौरा रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार शाम को टोंक जिले के निवाई पहुंचे।

CM Ashok Gehlot says of Bhilwara Gangrape Case | Sach Bedhadak

जयपुर। शेखावाटी दौरा रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार शाम को टोंक जिले के निवाई पहुंचे। जहां पर सीएम गहलोत ने प्रियंका गांधी की दस सितंबर को होने वाली सभा का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया से कहा कि कांग्रेस सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी सस्ता भोजन उपलब्ध कराएगी। इसके लिए प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में एक हजार इंदिरा गांधी रसोई की शुरुआत की जा रही है। प्रथम चरण में सौ रसोइयों से इसे शुरू किया जाएगा। प्रियंका गांधी इसकी शुरुआत करेगी।

भाजपा घबराई… बौखलाई

सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा वाले घबराए हुए हैं। बौखला गए हैं। भाजपा की परिवर्तन यात्रा फ्लॉप हो गई है। साढ़े चार साल कु छ किया नहीं और अब झूठ बोल रहे हैं। अब भाजपा वाले सत्ता पाने के लिए कई हथकं डे अपना रहे हैं। हम तो इंडिया, भारत सब एक मानते हैं। संविधान के हिसाब से चलते हैं।

ये लोग इंडिया-भारत करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। बीजेपी जहां कांग्रेस सरकारें है, वहां नेताओं को ईडी, सीबीआई से डरा रहे हैं। महाराष्ट्र में घोटाले का आरोप लगाने वाले को ही मिला कर सरकार गिरा दी, लेकिन राजस्थान में उनकी दाल नहीं गली।

G-20 के कारण सीएम गहलोत के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उड़ान की परमिशन

इससे पहले नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हेलिकॉप्टर को उदयपुर से सीकर जाने की अनुमति नहीं दी। इस कारण गहलोत का सीकर दौरा रद्द हो गया। गहलोत ने स्वयं सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा कि आज बाबा श्री खींवादास जी महाराज की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में सांगलिया पीठ, सीकर जाने का कार्यक्रम था, परन्तु जी-20 की बैठक के कारण गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने एयरस्पेस में उदयपुर से सीकर हेलिकॉप्टर से जाने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने लिखा,‘सांगलिया पीठ के पीठाधीश्वर श्री ओम दास महाराज से फोन पर बात कर जानकारी दी। मैं जल्द ही सांगलिया पीठ आशीर्वाद लेने आऊंगा।

ये खबर भी पढ़ें:-देश में छा जाएगा राजस्थान का ‘कोटा मॉडल’! मंत्री शांति धारीवाल ने बताई ये बड़ी वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *