सीएम गहलोत ने विधानसभा में किया बजट पास, कई नई घोषणाएं की

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में 19 जिलों और 3 संभागों की घोषणा के साथ ही कई और घोषणाओं की सौगात जनता को दी…

image 2023 03 17T124809.137 | Sach Bedhadak

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में 19 जिलों और 3 संभागों की घोषणा के साथ ही कई और घोषणाओं की सौगात जनता को दी है। जिसमें युवा, महिला, बच्चे, बुजुर्ग, किसान सभी शामिल हैं। बजट पेश करने में उन्होंने जिन घोषणाओं की सौगात जनता को दी थी इसी का यह वृहद रूप माना जा रहा है।

बजट में ये की गई नईं घोषणाएं

1- राजस्थान विश्वविद्यालय में 50 करोड़ के काम होंगे

2- 400 उच्च माध्यमिक विद्यालयों की घोषणा

3- कन्या विद्यालय, खोले जाएंगे

4- मदरसे में प्रति छात्र को यूनिफॉर्म की घोषणा

5- नए राजकीय विद्यालयों खुलेंगे

6 -महिलाओं के लिए पुनर्वास गृह खोले जाएंगे

7- 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों के लिए स्टॉंप ड्यूटी निशुल्क

8- 70 लाख बच्चों के लिए ब्रिज कोर्स

9- 500 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा क्रमोन्नय्न

10- संभाग और जिला स्तर पर खेल प्रबंधकों की नियुक्ति

11- पूरे प्रदेश में कई लॉ कॉलेज खोले जाएंगे

12- पाली में 10 करोड़ की लागत से सपोर्ट्स स्कूल खोले जाएंगे

13- लाइसेंस नवीनीकरण का सरलीकरण किया जाएगा।

14- किशनगढ़ एयरकपोर्ट को कॉमर्शियल किया जाएगा

15- 100 करो़ड रुपए से उज्जैन की तर्ज पर जयपुर के गोविंददेव जी मंदिर का विकास होगा

16- तीर्थराज पुष्कर के विकास के लिए प्राधिकरण बनेगा

17- पर्यटक स्थलों का जीर्णोद्धार होगा

18- मंदिरों में त्रिपुरा सुंदरी, कैला देवी, गोवर्धन पर्वत, तनोट माता, सांवलिया सेठ, मेहंदीपुर बालाजी समेत कई मुख्य मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा

19- 553 मंदिरो में पोशाक, रंगरोगन मरम्मत का काम होगा

20- पुजारियों के मानदेय में बढो़तरी

21- 5000 से ज्यादा आबादी वाले इलाके में शौचालय बनाया जाएगा

22- मदरसा अनुदेशकों के 6843 पदों की भर्ती की जाएगी।

23- 100 एन्निकट का निर्माण होगा

24- 29 शहरों के सीवरेज का काम

25- हर विधानसभा में हैंडपंप और ट्यूबवेल

26- पुलिस कार्यालय और न्यायालय खोले जाएंगे

27- ग्राम विकास अधिकारी से लेकर कलेक्टर को टैबलेट और लैपटॉप दिए जाएंगे

28- महिलाओं को स्मार्ट फोन देने के प्रथम चरण में रक्षाबंधन से सरकारी विद्यालयों में 10 से 12वीं में, महाविद्यालय और विधवा एकल नारी आश्रय स्थल में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। 40 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी

29- नई कृषि उपज मंडी खोलने की घोषणा की

30- राजस्थान ड्रग फॉम्यूस्यूटिकल को सरकारी कम्पनी बनाने की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *