दौसा में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

दौसा। राजस्थान के दौसा में सोमवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक…

New Project 57 | Sach Bedhadak

दौसा। राजस्थान के दौसा में सोमवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लालसोट थाना पुलिस ने सभी घायलों को लालसोट सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक गंभीर घायल हो प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया।

लालसोट थानाधिकारी नाथूलाल मीणा ने बताया कि यह हादसा शाम 6 बजे लालसोट के डिडवाना गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठे 4 लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से लालसोट सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक गंभीर घायल को जयपुर रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान दिलराज बैरवा निवासी निबोध थाना मलारना डूंगर, जिला सवाईमोधोपुर रमेश गुर्जर और रामकेश गुर्जर निवासी धाक्ड़या थाना लालसोट, जिला दौसा के रूप में हुई।

मृतक रमेश गुर्जर और रामकेश गुर्जर सगे भाई है। वहीं घायल लखन गुर्जर निवासी गड़मोरा, जिला दौसा को गंभीर हालत होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिए है।

चारों एक ही फैक्ट्री में करते थे काम…

पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतक और घायल युवक एक ही फैक्ट्री में काम करते हैं। यहां रिको एरिया होने से यहां कई फैक्ट्री है। छुट्‌टी के बाद शाम को चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *