साढ़े 4 सालों तक कांग्रेस को नहीं आई युवाओं की याद…चुनाव सिर पर तो अब लगा रही जॉब फेयर- सीपी जोशी 

अजमेर। प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल संभालने के बाद सीपी जोशी लगातार एक्टिव मोड पर हैं। आए दिन वे जिलों के दौरे कर रहे हैं और चुनाव…

image 2023 04 20T135118.134 | Sach Bedhadak

अजमेर। प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल संभालने के बाद सीपी जोशी लगातार एक्टिव मोड पर हैं। आए दिन वे जिलों के दौरे कर रहे हैं और चुनाव के लिए भाजपा की जमीन तैयार कर रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अजमेर दौरे पर रहे। यहां उन्होंने पुष्कर में विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में जाकर दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 

यही बेरोजगार देंगे सरकार को जवाब

सीपी जोशी ने अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति के डूंगरिया खुर्द गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी परिवारों से भी मुलाकात की। उन्होंने परिवार के साथ भोजन भी किया। उन्होंने पुष्कर में ओबीसी जनप्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित किया। इसके बाद अजमेर में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की। यहां उन्होंने आज से शुरू हुए जॉब फेयर को लेकर कहा कि राजस्थान सरकार को साढ़े 4 साल तक बेरोजगारों की याद नहीं आई। अब चुनाव सिर पर हैं तो वो जॉब फेयर लगा रही है। इतने सालों तक क्या राजस्थान की कांग्रेस सरकार सोती रही थी। सरकार को यही बेरोजगार चुनाव में जवाब  देंगे। 

संवैधानिक पद पर बैठे लोग गिरफ्तार हो रहे

सीपी जोशी ने कहा कि सरकार ने युवाओं के साथ कुठाराघात किया है। RPSC पेपर लीक में पकड़े गए बाबूलाल कटारा की गिरफ्तारी पर कहा कि इन पेपर लीक मामलों में सवैधानिक पदों पर तैनात लोग गिरफ्तार हो रहे हैं। यहां कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है। हमने  जन आक्रोश के जरिये हजारों लोगों ने अपना आक्रोश इस सरकार के खिलाफ व्यक्त किया है। इस सरकार ने राजस्थान में कौन सी योजना बनाई है जो वह अपने स्तर पर चला रहे हैं, इनकी भी योजनाएं तो केंद्र सरकार से चल रही हैं।

50 साल तक सत्ता मे वापसी नहीं कर पाएगी कांग्रेस

जोशी ने कहा पहले की हमारी सरकार पर इनके नेता पायलट आरोप लगाते हैं और अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देते हैं। येबात तो ऐसी हो गई कि कही पर निगाहें कही पर निशाना। जोशी ने कहा कि सचिन पायलट डेढ़ साल तक उपमुख्यमंत्री थे,तब तो उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, अब वो सवाल उठाकर अपनी ही सरकार पर निशाना साध रहे हैं, जनता सब स,मझ रही हैं कि कांग्रेस का हर नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहा है। आने वाले चुनाव में जनता इन्हें जड़ से उखाड़ फेंकेगी और ऐसा उखाड़ेगी कि अगले 50 साल तक येसत्ता में नहीं आ पाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *